रोहतक में खौफनाक मंजर हिसार के टैक्सी चालक की यातनाएं देकर हत्या गोहाना का रहने वाला है मृतक

  1. Home
  2. HARYANA
  3. ROHTAK

रोहतक में खौफनाक मंजर हिसार के टैक्सी चालक की यातनाएं देकर हत्या गोहाना का रहने वाला है मृतक

रोहतक में खौफनाक मंजर हिसार के टैक्सी चालक की यातनाएं देकर हत्या गोहाना का रहने वाला है मृतक


रोहतक। रोहतक के महम में खरकड़ा गांव के पास माइनर में मिले युवक के शव का पर्दाफाश हो गया है। जांच में पता चला कि युवक की हत्या से पहले उसे काफी यातनाएं दी गईं। पहले उस के साथ मारपीट कर उसके गले में फंदा डालकर घसीटा गया, जिसके बाद फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। और शव माइनर में फेंक दिया गया। मृतक की पहचान हिसार कैंट एरिया के रहने वाले 32 वर्षीय हनी सिंह के रूप में हुई है। वह मूलरूप से सोनीपत जिले के गोहाना का रहने वाला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है।

जांच के बाद पता चला है कि युवक टैक्सी चलाता था। पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बता दें खरकड़ा गांव के निवर्तमान सरपंच अभिमन्यु ने महम पुलिस को बताया था कि वह वीरवार की सुबह करीब छह बजे सैर करते हुए नहर पर पहुंचा। हिसार-रोहतक रोड पर पुल के पास किनारे पर एक युवक का शव दिखाई दिया। मामले की सूचना महम पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।

रोहतक में खौफनाक मंजर हिसार के टैक्सी चालक की यातनाएं देकर हत्या गोहाना का रहने वाला है मृतक

जांच के बाद पता चला है कि युवक टैक्सी चलाता था। पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बता दें खरकड़ा गांव के निवर्तमान सरपंच अभिमन्यु ने महम पुलिस को बताया था कि वह वीरवार की सुबह करीब छह बजे सैर करते हुए नहर पर पहुंचा। हिसार-रोहतक रोड पर पुल के पास किनारे पर एक युवक का शव दिखाई दिया। मामले की सूचना महम पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।

जिस समय युवक का शव मिला था तो उसके पास से ऐसा कोई भी साक्ष्य नहीं मिला था, जिसके आधार पर उसकी पहचान हो सके। इसके बाद पुलिस ने इंटरनेट मीडिया और आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया। उनके पास भी मृतक का फोटो भेजा गया। पुलिस की थ्योरी काम भी आई और पता चला कि मृतक हनी सिंह सोनीपत के गोहाना का रहने वाला है। तब महम पुलिस ने गोहाना पुलिस से संपर्क किया। यहां से पता चला कि फिलहाल में हनी सिंह अपने परिवार के साथ हिसार कैंट एरिया में रहता है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National