13 साल की नाबालिग; 62 दुष्कर्मी, 5 साल का दर्द......अब तक 27 गिरफ्तार

  1. Home
  2. Crime

13 साल की नाबालिग; 62 दुष्कर्मी, 5 साल का दर्द......अब तक 27 गिरफ्तार

kerala


 दुनिया का सबसे बड़ा यौन शोषण का केस बना केरल का। जहां 62 आरोपी और एक ही केस में 27 गिरफ्तारियां 
आइए जानते है पूरा मामला...

 
केरल के एक स्कूल में लड़कियों को गुड टच, बैड टच बताया जा रहा था। उनकी काउंसलिंग की जा रही थी। टीचर्स और काउंसलर्स बैठे थे। कुछ महिला पुलिस भी मौजूद थीं जिन्होंने बच्चियों को यकीन दिलाया कि वे हमेशा उनके साथ हैं। क्लास में मौजूद बच्चियां सवाल पूछ रही थीं। सामने बैठी टीम उन्हें उत्तर दे रही थी। क्लास में खूब चलह-पहल थी। एक बच्ची शांत बैठी थी। टीचर ने बताया कि पिछले कई महीनों से उन्होंने उस बच्ची के व्यवहार में बदलाव पाया। काउंसलर्स ने उस बच्ची को खड़ा किया। उसकी काउंसलिंग की गई, फिर उसने जो बताया  सबके दिमाग हिल गए। उसने अपने ऊपर 5 साल से हो रहे यौन शोषण के बारे में बताया तो हर सबके रोंगटे खड़े हो गए। इस बच्ची का एक-दो या 10-15 नहीं, बल्कि 62 लोगों ने यौन शोषण किया था।


बच्ची ने जो आपबीती बताई उस पर यकीन करना मुश्किल था लेकिन उसने इस अत्याचार का पूरा हिसाब बनाकर रखा था। उसकी आंखों से बहते आंसू, चेहरे पर उदासी और दिल का दर्द हर किसी को नजर आ रहा था।
दलित समुदाय की इस लड़की से विभिन्न जगहों पर बलात्कार किया गया। इस मामले में अब तक 27 लोगों को पकड़ा गया है। इनमें से 4 नाबालिग भी हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पथानामथिट्टा जिले के दो थानों में एफआईआर दर्ज की गई हैं। 


यह लड़की एक एथलीट है। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस को ऐसे सबूत मिले हैं जिनसे पता चलता है कि लड़की के साथ उनके कोच, साथी एथलीट और सहपाठियों सहित कई लोगों ने रेप किया। बच्ची ने आरोपियों से बातचीत करने के लिए अपने पिता के फोन का इस्तेमाल किया था। उन्होंने बताया कि फोन के विवरण और लड़की के पास मौजूद डायरी से मिली जानकारी की पुष्टि करके आरोपियों की पहचान की गई।


घटना की व्यापक जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। इस टीम को पत्तनमथिट्टा के पुलिस उपाधीक्षक पी. एस. नंदकुमार लीड कर रहे हैं। टीम में विभिन्न रैंक और थानों के 25 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। जिला पुलिस प्रमुख रोजाना जांच की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं।
बच्ची का यौन शोषण तब शुरू हुआ, जब वह 13 साल की थी। उसके एक पड़ोसी ने उसका यौन शोषण किया। स्कूल में उसके क्लासमेट और उसके साथियों ने उसे बैड टच दिया। इतनी कम उम्र में उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि यह क्या हो रहा है। वह घुटती गई लेकिन उसका यौन शोषण बढ़ता गया। पिछले साल जब लड़की 12वीं कक्षा में थी, तब उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक रन्नी से हुई।


रन्नी ने उसे विश्वास दिलाया कि वह उसका अच्छा दोस्त है, वह उसके साथ सब शेयर कर सकती है। लड़की ने उस पार भरोसा किया और उससे मिलने चली गई। उसके बाद युवक उसे एक रबर बागान में ले जाया गया। यहां उसने और तीन अन्य लोगों ने मिलकर रेप किया। पुलिस ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ है कि जनवरी 2024 में पत्तनमथिट्टा जनरल अस्पताल में भी उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।

लड़की एक एथलीट है
लड़की स्पोर्ट्स प्लेयर है। उसने अपने ट्रेनर और कोच पर यकीन किया लेकिन उन्होंने भी उसका भरोसा तोड़ा। उसका यौन शोषण किया। कुछ रिश्तेदारों ने भी उसे हवश का शिकार बनाया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जैसे-जैसे मामले की जांच आगे बढ़ाई वैसे-वैसे कड़ियां जुड़ती गईं और गिरफ्तारियां शुरू हुईं।  

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National