अपने 10 साल के बेटे को बेडरूम में ले जाकर कलयुग की मां ने की वारदात; आखिर क्या थी वजह

  1. Home
  2. Crime

अपने 10 साल के बेटे को बेडरूम में ले जाकर कलयुग की मां ने की वारदात; आखिर क्या थी वजह

mumbai


मुंबई में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बांद्रा ईस्ट के खेरवाड़ी में एक मां ने अपने 10 वर्षीय बच्चे की मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। परिवार का दावा है कि महिला सिजोफ्रेनिया से पीड़ित है। पिछले डेढ़ साल से उसका इलाज भी चल रहा है। हालांकि पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक महिला खेरवाड़ी में अपने पति और 14 वर्षीय बेटी व 10 साल के बेटे के साथ रहती थी। पति आबकारी विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत हैं। घटना के दौरान पति ड्यूटी पर गया था। घर पर महिला और उसके दोनों बच्चे ही थे। महिला रात करीब 8 बजे अपने बेटे को बेडरूम में ले गई और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया।


बेडरूम से आवाज आने के बाद बेटी ने दरवाजा खटखटाया। मगर मां ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद लड़की ने अपने पड़ोसियों को बुलाया। मगर महिला ने तब भी दरवाजा नहीं खोला। पड़ोसियों ने महिला के पति को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने तुरंत खेरवाड़ी पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब दरवाजा खोला तो उसके होश उड़ गए। महिला चार्जर के तार से बेटे का गला घोंट चुकी थी।


पुलिस की मदद से बच्चे को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि महिला सिजोफ्रेनिया से पीड़ित है। लगभग डेढ़ साल से उसका इलाज चल रहा है। थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कविदास जांभले ने कहा कि बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National