यमुनानगर : पकौड़े का लालच देकर 6 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

  1. Home
  2. Crime

यमुनानगर : पकौड़े का लालच देकर 6 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

yamunanagar


हरियाणा के यमुनानगर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां पकौड़े ​खिलाने के बहाने 6 साल की बच्ची को छत पर ले जाकर युवक ने घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है। ये मामला जगाधरी की एक कॉलोनी का है। शहर जगाधरी पुलिस ने बच्ची की मां की ​शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ फैक्टरी में काम करती है। घर पर उसकी छह वर्षीय बेटी अकेली थी। शुक्रवार दोपहर को वह फैक्टरी से घर लौटी और कपड़े सुखाने के लिए घर की छत पर गई तो उसने देखा कि उनका पड़ोसी मोहित छत पर पड़ी चारपाई पर उसकी 6 वर्षीय बच्ची के साथ निवस्त्र लेटा हुआ था। उसे आता देखकर आरोपी युवक छत से कूदकर भाग निकला। उसने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया।

उसने घटना की सूचना अपने पति को दी और डॉयल 112 पर फोन किया। जब उसने अपनी लड़की से पूछा तो उसने बताया कि मोहित उसे पकौड़े ​खिलाने के बहाने से छत पर लेकर आया था, जहां आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। बच्ची ने बताया कि आरोपी ने पहले भी चीज ​खिलाने के बहाने से उसके साथ गलत काम किया है। वह अपनी बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका मैडीकल किया गया। शहर जगाधरी पुलिस ने बच्ची की मां की ​शिकायत पर आरोपी युवक मोहित पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National