कानपुर : किशोरी की दुष्कर्म-हत्या के मामले में प्रेमी का चौकाने वाला बयान

  1. Home
  2. Crime

कानपुर : किशोरी की दुष्कर्म-हत्या के मामले में प्रेमी का चौकाने वाला बयान

kanpur


उत्तर प्रदेश में कानपुर के शिवराजपुर के एक गांव में किशोरी छात्रा की मौत का मामला उलझता ही जा रहा है। हिरासत में लिए गए प्रेमी की छात्रा से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद से दोनों में बातचीत शुरू हुई थी। शुक्रवार रात वह प्रेमिका के बुलाने पर ही समोसा, चॉकलेट और सिर दर्द की दवा लेकर गया था। 
पूरी रात वह प्रेमिका के साथ था। शनिवार सुबह तड़के वह अपने घर चला गया था। युवक ने बताया कि सामान लेकर रात करीब 8.30 बजे वह प्रेमिका के घर पहुंचा, जहां पूरी रात साथ ही रुका। इस बीच उसने शारीरिक संबंध भी बनाए। 
उस दौरान किशोरी को सर्दी लग रही थी इसलिए उसने आग का इंतजाम भी किया था। सुबह करीब 3.15 बजे उसे सही हालत में छोड़कर वहां से निकल गया था। दोपहर करीब 12 बजे प्रेमिका की मौत की जानकारी मिली।
रविवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ किशोरी का पोस्टमाॅर्टम किया। रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने के चलते हार्ट व विसरा सुरक्षित रखा गया है। वहीं, दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड बनाई गई है। 
डीसीपी के अनुसार, प्रेमी युवक छात्रा के घर से करीब 20 किलोमीटर दूर नेवादा गांव का रहने वाला है। पूछताछ में छात्रा की मौत की जानकारी नहीं दे सका। उसका कहना था कि सुबह 3.15 बजे जब वह गया तो छात्रा जिंदा थी। ऐसे में अब विसरा रिपोर्ट ही मौत की असल वजह स्पष्ट कर सकती है। विसरा को झांसी फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
शिवराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान शुक्रवार को बेटी को घर पर अकेला छोड़कर परिवार सहित रिश्तेदारों के यहां शादी कार्यक्रम में शामिल होने के असालतगंज कानपुर देहात गए हुए थे। शाम को वह पड़ोस के दूसरे घर में रहने वाले बड़े भाई की पांच साल की बेटी को अपने साथ लिटाने के लिए ले आई थी। शनिवार सुबह उसका शव चारपाई पर अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला था।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National