हिसार : महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित; शराबी पति ने की 5 लाख रुपए की मांग, मारने की कोशिश

हिसार जिले के हांसी क्षेत्र में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। हांसी सदर थाना पुलिस ने पीड़िता को दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, मारपीट करके घर से निकालने, स्त्रीधन कब्जा में रखने व जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
हांसी सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह हांसी की रहने वाली है। उसकी शादी 2014 में फतेहाबाद जिले के गांव बीधड़ निवासी सुनील के साथ हुई थी। जिसमें उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था। उसका पति सुनील शराब पीता है और नशे का आदी है। वह शराब पीकर अक्सर उसके साथ मारपीट करता है।
विवाहिता ने बताया कि इन सभी मामलों में मेरी सास कुन्तीबाई भी उसका साथ देती है। उसकी सास व पति हमेशा उसकी कम दहेज लाने को लेकर परेशान करने लगे और दोनों मिलकर उससे 5 लाख रुपए की मांग करने लगे। जब उसने कहा कि वह अपने माता-पिता से पैसे नहीं मांग सकती, तो उन्होंने उसको घर पर रखने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर पैसे नहीं मिले तो हम तुझे अपने घर पर नहीं रखेंगे।
महिला के पति व सास ने 15 जून को उसको जान से मारने की योजना बनाई और दोनों ने मिलकर उसको जान से मारने की नीयत से उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने कहा कि मुझे अपनी जान का खतरा का अंदेशा हो गया था। वह किसी तरह खिड़की से कूद कर अपनी जान बचाकर मौजूदा सरपंच के घर चली गई और फिर अपने परिवार वालों को फोन करके घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसके परिजन उसकी इलाज के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में ले गए थे। 15 जून से ही वह अपने माता-पिता के साथ अपने मायके में रह रही है।