चक्रवाती तूफान ताऊ ते ने देश में तबाही मचा रखी है और इसका असर हरियाणा में दिखेगा

  1. Home
  2. HARYANA

चक्रवाती तूफान ताऊ ते ने देश में तबाही मचा रखी है और इसका असर हरियाणा में दिखेगा

चक्रवाती तूफान ताऊ ते ने देश में तबाही मचा रखी है और इसका असर हरियाणा में दिखेगा


चक्रवाती तूफान ताऊ ते ने देश में तबाही मचा रखी है और इसका असर हरियाणा में भी देखने को मिलेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 20 मई तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलेंगी। 19 और 20 मई को भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर अंधड़, गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम में आज रात से बदलाव शुरू हो जाएगा। ऐसे में बारिश होने से एक बार फिर तापमान में गिरावट आ सकती है और गर्मी से राहत भी मिलेगी।

Around The Web

Uttar Pradesh

National