दिल्ली : चुनाव लड़ने के लिए आतिशी ने जनता से मांगे 40 लाख रुपए; 10 घंटे में आया इतना चंदा

  1. Home
  2. DELHI

दिल्ली : चुनाव लड़ने के लिए आतिशी ने जनता से मांगे 40 लाख रुपए; 10 घंटे में आया इतना चंदा

delhi


दिल्ली की CM और कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहीं आतिशी ने अपने चुनाव खर्च के लिए क्राउड फंडिंग अभियान की शुरुआत की। सीएम आतिशी ने रविवार को प्रेसवार्ता कर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए चुनाव लड़ने के लिए दिल्ली और देशभर के आम लोगों से क्राउड फंडिंग की अपील की।


कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार आतिशी ने रविवार सुबह 10 बजे से क्राउड फंडिंग शुरू की थी। वहीं आतिशी को पहले ही दिन 17 लाख से ज्यादा की फंडिंग मिली है। इसमें 336 लोगों ने 17 लाख 38 हजार, 504 रुपए का चंदा दिया है। जिसके बाद आतिशी ने अपने समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया। 


आप उम्मीदवार आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि मैं वास्तव में पहले दिन अपने क्राउडफंडिंग अभियान को मिली अविश्वसनीय प्रतिक्रिया से अभिभूत हूं। 335 से ज्यादा शुभचिंतकों ने इस अभियान में 17 लाख से ज्यादा का योगदान दिया है। यह बड़ी सफलता आम आदमी पार्टी की स्वच्छ, ईमानदार और परिवर्तनकारी राजनीति में लोगों के अटूट विश्वास को दिखाती है। 

 


दरअसल आप उम्मीदवार आतिशी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए रविवार को चंदा अभियान शुरू किया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लोग उनकी पार्टी की काम और ईमानदारी की राजनीति का समर्थन करेंगे। आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चंदे के लिए एक ऑनलाइन लिंक जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपए की जरूरत है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National