अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले का आतिशी ने किया खुलासा; आरोपियों के खोले चिट्ठे

आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को हमला हुआ। इस हमले को लेकर आतिशी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमे आतिशी ने कहा, 'कल नई दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल जी की गाड़ी पर हमला हुआ। ये हमला किसी और ने नहीं बल्कि भाजपा के गुंडों ने ये हमला किया है। सबने वीडियो देखा और इतने बड़े पत्थर अगर किसी को लग जाता तो वह जानलेवा साबित हो सकता था। कौन थे ये लोग, जिन्होंने केजरीवाल जी पर हमला किया। आतिशी ने उन आरोपियों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि मारपीट के वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम है शैंकी। ये भाजपा के उपाध्यक्ष हैं, प्रवेश वर्मा के पोस्टर अपने एरिया में लगाते हैं और अक्सर प्रवेश वर्मा के साथ भी दिखते हैं।
दिल्ली चुनाव में तय अपनी हार से बौखलाई भाजपा @ArvindKejriwal जी को जान से मारने की साजिश रच रही है। CM @AtishiAAP और राज्यसभा सांसद @SanjayAzadSln जी की महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस। LIVE https://t.co/HJwooJhubb
— AAP (@AamAadmiParty) January 19, 2025
पहला हमलावर ये
उन्होंने पहले आरोपी के बारे में कहा ये एक हार्डकोर क्रिमिनल बैकग्राउंड का व्यक्ति है। राहुल पर लूट के भी आरोप हैं। आर्म्स एक्ट के केस हैं, जिसमें दो साल की सजा होती है। उसके खिलाफ छतरपुर थाने में कई धाराओं के तहत केस दर्ज है। जिसमें डकैती की, मारपीट और जान लेने की कोशिश की धाराएं हैं। इस पर एक और केस पहाड़गंज थाने में डकैती का दर्ज है। चोरी के दौरान हमला करने और किसी को मारने का केस दर्ज है। ये बिल्कुल साफ है कि अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के लिए गुंडों को मारने के लिए भेजा गया। ऐसे गुंडों को भेजा गया, जिनपर पहले ही डकैती और मर्डर के केस चल रहे हैं।'
दूसरा हमलावर ये
आतिशी ने बताया कि दूसरे आरोपी का नाम है रोहित त्यागी। इनके फेसबुक पेज पर प्रवेश वर्मा के साथ फोटो है। वह प्रवेश वर्मा के प्रचार में लगातार बने रहे है। ये भी हार्डकोर क्रिमिनल हैं। इनपर तीन सीरियस मुकदमें चल रहे हैं।
तीसरा हमलावर ये
तीसरे आरोपी के बार में बताते हुए आतिशी ने कहा, 'तीसरे व्यक्ति का नाम सुमित है, जिसपर चोरी, डकैती, मर्डर करने के प्रयास के केस अगल-अलग थानों में चल रहे हैं। ये सारे मुकदमे दिखाते हैं कि भाजपा के जिन गुंडों ने केजरीवाल पर हमला किया ये भाजपा के भेजे हुए गुंडे हैं। अगर ऐसे लोगों को केजरीवाल पर हमला करने के लिए भेजा गया तो ये बिल्कुल साफ है कि भाजपा अपनी हार की डर से केजरीवाल की जान लेने पर उतर आई है। वोट काटने से काम नहीं चला, फर्जी वोट जोड़ने से काम नहीं चला, तो अब वह अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमला करना चाहते हैं। अब सब साफ हो गया है।'