नौकरी के नाम पर दिल्ली की युवती का हरियाणा में दुष्कर्म

  1. Home
  2. HARYANA
  3. SONIPAT

नौकरी के नाम पर दिल्ली की युवती का हरियाणा में दुष्कर्म

नौकरी के नाम पर दिल्ली की युवती का हरियाणा में दुष्कर्म


सोनीपत। हरियाणा में जुर्म और अपराध इस कदर बढ़ता जा रहा है कि अब बहार से नौकरी देने के नाम पर लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने के मामले सामने आ रहें है। बता दें कि दिल्ली की एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसको नौकरी दिलाने के नाम पर उस दिल्ली से हरियाणा बुलाया गया था जहां पर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। दिल्ली निवासी एक महिला ने युवक पर पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले को लेकर महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक महिला ने थाने में शिकायत देकर बताया कि उसकी वह सोनीपत शहर में काम की तलाश में आई थी। काम व रहने के लिए कमरा ढूंढ रही थी। उसकी मुलाकात अशोक के साथ हुई। अशोक ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। उसके बाद उसे काम व कमरा दिलाने का झांसा देकर बुलाया। उसे होटल में ले गया। जहां उसे पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी से कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले को लेकर परिजनों को अवगत करवाया। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National