फिर बदले दुष्यंत चौटाला के सुर

  1. Home
  2. HARYANA

फिर बदले दुष्यंत चौटाला के सुर

फिर बदले दुष्यंत चौटाला के सुर


डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के किसानों पर ताबड़तोड़ वार

दुष्यंत चौटाला ने किसानों को ही ठहराया ग़लत!

फिर बदले दुष्यंत चौटाला के सुर

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किसानों के आंदोलन पर आज बड़ा बयान दिया। उपमुख्यमंत्री ने पुलिस एवं प्रदर्शनकारियों की झड़प को लेकर कहा कि, "हमने देखा है पुलिस पर हमले का एक वीडियो सामने आया है। यदि कोई आप पर हमला करने की कोशिश करेगा तो आप किसी का माला पहनाकर स्वागत नहीं करेंगे। पुलिस को हालत संभालने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। क्योंकि, पुलिस का काम कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, तो उन्होंने जरूरी कार्रवाई की। हालांकि, हमने सुनिश्चित किया है कि पिछले 9 महीनों में अत्यधिक बल का प्रयोग न हो। भाजपा-जजपा सरकार को मिल रही चेतावनी पर हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, "अगर विरोधियों का इरादा अराजकता पैदा करने का है, तो बात अलग है। लेकिन अगर इरादा किसानों और कृषि कानूनों के लिए काम करना है, तो उनकी नियमित बातचीत होनी चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने कृषि कानूनों को सही ठहराते हुए कहा कि, केंद्र सरकार के उक्त तीन कृषि कानूनों में कुछ भी ऐसा नहीं है, जिनके लागू होने से किसान खुद को असुरक्षित महसूस करने लगें। उन्होंने कहा कि, खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान संगठनों को बातचीत का न्यौता कई बार दिया है, लेकिन इस पेशकश के बाद से आंदोलन चला रहे 40 किसान संगठनों के नेता गायब हैं। उपमुख्यमंत्री बोले कि, यूपी एवं पंजाब के किसान संगठन हरियाणा में आकर यहां की अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर देना चाहते हैं, लेकिन हमारी सरकार उनके मंसूबे किसी सूरत में पूरे नहीं होने देगी

Around The Web

Uttar Pradesh

National