Adnan Sami: कड़ी मेहनत के बाद मिली इस एक्टर को भारत की नागरिकता

  1. Home
  2. Entertainment

Adnan Sami: कड़ी मेहनत के बाद मिली इस एक्टर को भारत की नागरिकता

Adnan Sami

- दो बार किया गया रिजेक्ट


Adnan Sami: 2016 में सिंगर अदनान सामी को भारतीय नागरिकता मिल गयी थी। उन्होंने बताया कि भारत की नागरिकता हासिल करने का उनका सफर कितना मुश्किल था। बदलती नागरिकता के बीच उनके जीवन में एक ऐसा समय भी आया जब वो किसी भी देश के नागरिक नहीं थे। इस दौरान वो ट्रेवल भी नहीं कर सकते थे।  

इंग्लैंड में हुआ अदनान का जन्म 

सिंगर अदनान सामी का जन्म इंग्लैंड में हुए थे। उनके पास पाकिस्तान की नागरिकता थी। भारत में कई सालों तक काम करने के बाद सामी को 2016 में भारतीय नागरिकता मिली थी। बदलती हुई नागरिकता की वजह से वो खूब चर्चा में रहे थे। 

दो बार किया गया रिजेक्ट

अदनान ने बताया कि उनकी जिंदगी इतनी 'क्रेजी' रही कि अगर वो बॉलीवुड की फिल्में लिखने वालों को अपनी कहानी बताएं तो सब हंसने लगेंगे और कहेंगे वो बातें बना रहे हैं। उन्होंने बताया दो बार उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। अदनान ने कहा 'लोगों को लगता है कि ये बहुत आसान होगा क्योंकि मैं एक सेलेब्रिटी हूं। लेकिन ये बिलकुल भी आसान नहीं था। अदनान ने बताया मुझे मेरी ऑरिजिनल नागरिकता छोड़नी पड़ी। 

पाकिस्तान में बुरा बर्ताव

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में अदनान ने इंग्लैंड की जीत पर बधाई देते हुए ट्वीट किया था। पहले पाकिस्तानी रहे अदनान को ट्वीट पर टारगेट करना शुरू कर दिया था। इसके जवाब में अदनान ने कहा कि पाकिस्तान में उनके साथ बुरा बर्ताव हुआ जो वहां की नागरिकता छोड़ने का बड़ा कारण बना। अदनान ने ये भी कहा था कि वो एक दिन खुलासा करेंगे कि पाकिस्तान में उनके साथ कैसा बर्ताव हुआ और लोग इसके बारे में जानकर शॉक हो जायेंगे। 

Around The Web

Uttar Pradesh

National