एक दीवाना दो हसीनायें, ब्यॉयफ्रैंड के लिये लड़कियों में मचा दंगल

  1. Home
  2. Entertainment

एक दीवाना दो हसीनायें, ब्यॉयफ्रैंड के लिये लड़कियों में मचा दंगल

एक दीवाना दो हसीनायें, ब्यॉयफ्रैंड के लिये लड़कियों में मचा दंगल


पटना : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। यहां ब्यॉयफ्रैंड के लिये दो लड़कियों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। अब तक आपने लड़कों को लड़कियों के लिये लड़ते देखा होगा लेकिन यहां एक लड़के लिये दो लड़कियां दंगल में कूद पड़ी।


एक मामूली सी बात पर दोनों लड़कियां आपस में भिड़ पड़ी। दरअसल, मॉल में एक लड़की ने दूसरी लड़की के ब्यॉयफ्रैंड पर कॉमेंट कर दिया फिर क्या हो गया पंगा। लड़कियों ने एक दूसरे के बाल पकड़कर खूब लात घूंसे चलाये। वहां मौजूद तमाम लोग ये तमाशा देख रहे थे। कुछ लोगों ने तो इस मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां आपस मे मारपीट करती दिख रही हैं जिसमें एक लड़की बीच बचाव करने आती है फिर वह भी मारपीट करने लगती है, साथ ही एक लड़का बीच बचाव करते हुए नजर आ रहा है। किसी तरह मॉल के एक कर्मचारी ने बीच-बचाव करके दोनों लड़कियों के इस झगड़े को शांत करवाया। 


लेकिन पुलिस को अभी तक इस खबर की कोई जानकारी नहीं लगी है। शिकायत होने पर इसकी जांच की जायेगी।

Around The Web

Uttar Pradesh

National