चेहरे के ये तिल खोलते हैं किस्मत के राज,लकी होते है ऐसे निशान वाले लोग

  1. Home
  2. Entertainment

चेहरे के ये तिल खोलते हैं किस्मत के राज,लकी होते है ऐसे निशान वाले लोग

चेहरे के ये तिल खोलते हैं किस्मत के राज,लकी होते है ऐसे निशान वाले लोग


सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हमारे शरीर पर तिल के निशान हमारी जिंदगी से जुड़ी कई राज खोलते है। तिल सिर्फ खूबसूरती को ही नहीं दर्शाता बल्कि कई चीज़ों से रूबरू भी कराता है। तिल के निशान व्यक्ति के गुण,स्वभाव,किस्मत से जुड़ी कई बातों को भी दर्शाता है। तो आइए जानते है कि शरीर पर तिल के निशान का क्या होता है मतलब ??

माथे पर तिल 

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के माथे के बीचों बीच तिल का निशान होता है ऐसे व्यक्ति काफी किस्ममत वाले होते है। माथे पर तिल के निशान व्यक्ति को दुनिया भर के तमाम सुख देते है। अगर यह तिल भूरे रंग का हो तो व्यक्ति को सुख और खुशियां मिलती हैं। माथे पर तिल के निशान यश,पैसा,सम्मान,लकी बनाता है।

आंखों पर तिल

 जिन व्यक्ति के आंखों पर तिल का निशान होता है ऐसे व्यक्ति काफी आकर्षित होते है। वे आसानी से किसी भी व्यक्ति को आकर्षित कर सकते हैं। ऐसे व्यक्ति को किस्मत का भी खूब साथ मिलता है। ऐसे व्यक्ति सौभाग्यशाली होते हैं। ऐसे व्यक्ति बुद्धिमान भी होते हैं।

नाक पर तिल 

जिस व्यक्ति के नाक पर तिल होता है उन्हें गुस्सा ज्यादा आता है। नाक पर तिल के निशान बताते है कि ऐसे व्यक्ति सुखी जीवन जीते है। अगर महिलाओं के नाक पर तिल हैं तो ऐसी महिलाएं सौभाग्यशाली होती हैं। जिस व्यक्ति के नाक पर तिल होता है ऐसे व्यक्ति की जीवन सुखी होती है।

गाल पर तिल

जिस व्यक्ति के गाल पर तिल के निशान होते है ऐसे व्यक्ति धनी होते है। गाल पर तिल के निशान को शुभ माना जाता है। गाल पर तिल के निशान बताते है कि ऐसे व्यक्ति को सुख,धन,सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसे व्यक्ति धनवान होते हैं।

कान पर तिल

कान पर तिल के निशान होने का मतलब है कि व्यक्ति मेहनती और ईमानदार होता है। ऐसे व्यक्ति को मेहनत के दम पर सफलता हासिल करते है। ऐसे व्यक्ति के पास खूब धन होता है। जिस व्यक्ति के कान पर तिल के निशान होते हैं ऐसे व्यक्ति अपने खुद के बनाए आदर्शों पर चलना पसंद करते हैं।

होठ पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार होठ पर तिल के निशान व्यक्ति को सौभाग्यशाली बनाता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में सभी प्रकार के सुख प्राप्त होता है। ऐसे व्यक्ति क्रिएटिव होते है। इन्हें अपने फैसले पर अमल करना पसंद होता है। 

Around The Web

Uttar Pradesh

National