किसान ने माथे में गोली मार आत्महत्या की

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

किसान ने माथे में गोली मार आत्महत्या की

किसान ने माथे में गोली मार आत्महत्या की


किसान ने माथे में गोली मार आत्महत्या की, बचाव में आई छोटे भाई की पत्नी घायल
-गांव सिरसाढ़ में हुई घटना
 गोहाना:
 रविवार को गांव सिरसाढ़ में किसान ने अपनी रिवाल्वर से माथे में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। बचाव के लिए आई उसके छोटे भाई की पत्नी घायल हो गई। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल गोहाना भिजवाया। छोटे भाई की पत्नी को स्वजन पीजीआइ रोहतक ले गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि किसान बीमारी के चलते अवसाद में था।
 गांव सिरसाढ़ का सतीश (47) खेती करता था। रविवार दोपहर वह घर पर था। करीब ढाई बजे उसने अपनी रिवाल्वर निकाली और माथे पर तान ली। यह देखकर उसके छोटे भाई की पत्नी कौशल्या आगे आई। कौशल्या ने बचाव की कोशिश की लेकिन सतीश ने गोली चला दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कौशल्या के पैर में भी गोली लगने से वह घायल हो गई। गोली चलने की आवाज सुन कर स्वजन और पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। स्वजन कौशल्या को पीजीआइ रोहतक ले गए। घटना का पता लगने पर सदर थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सतीश बीमारी के चलते अवसाद में था। इसी के चलते उसने आत्महत्या की।



किसान द्वारा आत्महत्या की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसान बीमारी के चलते अवसाद में था। बयान दर्ज होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
कर्मजीत सिंह, प्रभारी सदर थाना गोहाना 

Around The Web

Uttar Pradesh

National