किसान करेंगे मुख्यमंत्री खट्टर के बडौली आगमन का विरोध

  1. Home
  2. NATIONAL

किसान करेंगे मुख्यमंत्री खट्टर के बडौली आगमन का विरोध

किसान करेंगे मुख्यमंत्री खट्टर के बडौली आगमन का विरोध


संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान आंदोलन के दौरान देश भर में तीन काले कानूनों का समर्थन करने वाली बीजेपी और इसके सहयोगी दलों के नेताओं का बहिष्कार करने का आह्वान किया हुआ है।

इसी आह्वान की रौशनी में आज 11 अप्रैल को सिंधु बॉर्डर पर सर्वजातीय अंतिल खाप के धरना स्थल पर श्री हवा सिंह जी की प्रधानी में एक सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत का आयोजन हुआ। इस पंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख नेता भी उपस्थित थे। पंचायत में सर्वसम्मति से यह फैसला हुआ कि 14 अप्रैल को राई हलके के गांव बडौली में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के आने का पुरजोर और शांतिपूर्वक विरोध किया जायेगा। पंचायत ने यह स्पष्ट किया कि हमारा विरोध बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण से नहीं है। मुख्यमंत्री को छोड़कर और कोई भी इस प्रतिमा का अनावरण करे तो किसानों को कोई ऐतराज नहीं है। 

संयुक्त किसान मोर्चा ने इस फैसले का समर्थन किया और इसमें पूरा सहयोग देने की घोषणा की। मोर्चे ने यह स्पष्ट किया कि 14 अप्रैल के दिन हरियाणा में यह विरोध केवल मुख्यमंत्री खट्टर और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रमों तक सीमित रहेगा।

Around The Web

Uttar Pradesh

National