पहले महिला के साथ किया रेप, फिर पति को मारी गोली, मौत

  1. Home
  2. DELHI

पहले महिला के साथ किया रेप, फिर पति को मारी गोली, मौत

पहले महिला के साथ किया रेप, फिर पति को मारी गोली, मौत


नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में अपराध और जुर्म का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहे है। गैंगवार के साथ -साथ रेप, मर्डर जैसी वारदातें बढ़ती ही जा रही है। बता दें कि नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के दयालपुर थाना इलाके में रेप पीड़िता के सामने ही उनके पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुछ दिन पहले ही वह लोनी गाजियाबाद से दिल्ली शिफ्ट हुई थी। हत्या की यह वारदात शनिवार-रविवार आधी रात को अंजाम दी गई। आरोपियों की संख्या दो बताई गई है, जिन्होंने इनके घर पर आकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। अभी तक किसी को पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई हैं।

इस मामले में लोनी में रेप का मामला दर्ज है। पीड़िता ने बताया कि चार आरोपियों में से एक ही गिरफ्तार हो पाया। तीन बाहर हैं। वह उसके ऊपर लगातार रेप केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। वरना जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसकी शिकायत उसने लोनी पुलिस से भी की थी। शक है कि उसके पति की हत्या इसी मामले को लेकर की गई है। वह उनके डर से कुछ दिन पहले लोनी से दिल्ली किराए के मकान में शिफ्ट हो गई थी। मृतक की पत्नी ने पुलिस को यह भी बताया कि उसके पति की आपराधिक हिस्ट्री रही है। वह लोनी इलाके में ड्रग्स बेचने का भी काम करता था।

पुलिस ने बताया कि तफ्तीश के दौरान परिवार ने बताया है कि आरोपियों की संख्या दो थी। इनमें से एक के हाथ पर टैटू बने हुए थे। उन्होंने घर पर आकर रेप पीड़िता के पति का नाम लेकर आवाज दी थी। गेट खुलने पर जब वह बाहर आए तो उन्हें गोली मार दी गई। इसके बाद आरोपी भाग गए। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि इसी साल होली के दिन उसके साथ लोनी, गाजियाबाद में चार लोगों ने गलत काम किया था।

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली पुलिस ने बताया कि शनिवार-रविवार आधी रात करीब 12:40 बजे फायरिंग की सूचना मिली थी। पता लगा कि दयालपुर थाना इलाके में रहने वाले करीब 35-36 साल के एक शख्स को गोली मार दी गई। परिजन द्वारा घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर पर उस वक्त 35-36 साल का वह शख्स, इनकी पत्नी और बच्चे थे। घर पर आरोपियों के आने से पहले वह सब सो रहे थे। जब रेप पीड़िता के पति को आरोपियों ने आवाज देकर बुलाया।

Around The Web

Uttar Pradesh

National