पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाटों को लुभाने के लिए ही गौतमबुद्धनगर से जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अमित चौधरी पर ही दाव

  1. Home
  2. NATIONAL

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाटों को लुभाने के लिए ही गौतमबुद्धनगर से जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अमित चौधरी पर ही दाव

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाटों को लुभाने के लिए ही गौतमबुद्धनगर से जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अमित चौधरी पर ही दाव


आगामी 26 जून को तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानोें के आंदोलन को पूरे सात महीने हो जाएंगे। तीनों कृषि कानूनों को पूरी तरह से वापस लेने की मांग को लेकर गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहा किसानों के आंदोलन पर भारतीय जनता पार्टी पर निगाह बनाए हुए है। खासतौर से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेश टिकैत पर। सिर्फ उत्तर भारत के कुछ राज्यों तक सिमटे राकेश टिकैत फिलहाल किसानों के बड़े के तौर पर शुमार किए जाने लगे हैं। उनका प्रभाव कम से कम पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों पर तो है ही। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा जाट वोटों के मद्देनजर उम्मीदवारों के चयन में खास सतर्कता बरत रही है। दरअसल, इससे भाजपा अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में जाटों को अपने साथ जोड़ना चाहती है।

गौतमबुद्धनगर में जाट नेता अमित चौधरी को बनाया उम्मीदवार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाटों को लुभाने के लिए ही गौतमबुद्धनगर से जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अमित चौधरी पर ही दाव लगाया है, अमित जाट समुदाय से आते हैं। पिछले दिनों भाजपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने जिला इकाई और नवनियुक्त जिला पंचायत सदस्यों के साथ बैठक कर उनका मन टटोला था। आखिरकार अमित चौधरी का नाम तय हुआ है।

बताया जाता है कि किसान आंदोलन की वजह से जाटों को खुश करने के लिए भाजपा ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में जाट बिरादरी से उम्मीदवार मैंदान में उतारे हैं। इनमें गौतमबुद्धनगर से अमित चौधरी, बुलंदशहर से डॉक्टर अंतुल तेवतिया, मुजफ्फनगर से वीरेंद्र निरवाल व मेरठ से गौरव चौधरी मैदान में हैं। सहारनपुर से अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। यहां पर  भी जाट और गुर्जर बिरादरी के जिला पंचायत सदस्यों में अध्यक्ष पद के लिए जोर अजमाइश चल रही है। सूत्रों की मानें तो सहारनपुर में भाजपा जाट बिरादरी के मांगेराम पर दाव लगाना तय माना जा रहा है।

बागपत की सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। गाजियाबाद से भाजपा ने ममता त्यागी व हापुड़ से प्रमोद नागर को मैदान में उतारा है। पश्चिम उत्तर प्रदेश को जाट और गुर्जर बाहुल माना जाता हैं, लेकिन भाजपा ने सिर्फ हापुड़ जिले से गुर्जर बिरादरी का प्रत्याशी मैंदान में उतारा है। इससे भाजपा को डर है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सिर्फ एक सीट मिलने से गुर्जर पार्टी से नाराज हो सकते हैं। 

Around The Web

Uttar Pradesh

National