दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरी, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

  1. Home
  2. DELHI

दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरी, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरी, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका


नई दिल्ली : सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मलकागंज इलाके में बड़ा हादसा हो गया है। यहां अचानक से चार मंजिला इमारत भरभरा गिर पड़ी। जिस दौरान ये हादसा हुआ उस वक्त इमारत में बहुत से लोग थे। ये हादसा सुबह 11 बजकर 50 मिनट के आसपास का बताया जा रहा है।


फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस के साथ दमकल विभाग के टीम भी पहुंच चुकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आशंका जताई जा रही है कि मलबे के अंदर बहुत सारे लोग दबे हो सकते हैं। कई घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राउंड फ्लोर पर एक दूध की दुकान थी। उसमें कुछ कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। इमारत जब गिरी तो नीचे गिरी तो कई गाड़ियां भी खड़ी थीं। लेकिन ये अभी साफ नहीं हो पाया है कि उन गाड़ियों के अंदर लोग थे या नहीं थे।


दिल्ली में हो रही भारी बारिश की वजह से ही ये इमारत अचानक से यूं गिरी है। आज भी यहां रुक-रुक कर बारिश हो रही है। चारों ओर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National