गोहाना में बना तिरंगा चौक, रजनी विरमानी ने किया लोकार्पण

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

गोहाना में बना तिरंगा चौक, रजनी विरमानी ने किया लोकार्पण

गोहाना में बना तिरंगा चौक, रजनी विरमानी ने किया लोकार्पण


गोहाना में बना तिरंगा चौक, रजनी विरमानी ने किया लोकार्पण

नगर परिषद की अध्यक्ष ने स्मारक का किया लोकार्पण
गोहाना : अरुण कुमार 
 नगर परिषद द्वारा शहर में जींद रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के साथ स्मारक तैयार करवा कर तिरंगा लगाया गया। नगर परिषद ने इसका नामकरण तिरंगा चौक के नाम पर किया है। बृहस्पतिवार को नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी ने स्मारक का लोकार्पण किया।
 रेलवे ओवरब्रिज के निकट पहले शहीद मदनलाल ढींगरा का स्मारक बना हुआ था। नगर  परिषद ने पुरानी सब्जी मंडी के निकट शहीद मदनलाल ढींगरा पार्क तैयार करवाया और ओवरब्रिज के निकट स्मारक से शहीद की प्रतिमा को पार्क में लगा दिया गया। नगर परिषद ने स्मारक का नवनिर्माण करवा कर वहां तिरंगा लगाया है। इस कार्य पर करीब 10 लाख रुपये खर्च हुए। नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी ने स्मारक का लोकार्पण किया। विरमानी ने कहा कि नगर परिषद स्मारक व तिरंगी की देखभाल करेगी। इस मौके पर नगर परिषद के ईओ राजेश वर्मा, एमई योगेश तोमर, राहुल मोर, जेई अजय, सचिन आदि मौजूद रहे। 

Around The Web

Uttar Pradesh

National