GOHANA रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

GOHANA रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

GOHANA रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन


रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
गोहाना:
 हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी की गोहाना इकाई के कर्मचारियों ने मंगलवार को बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया।
 कर्मचारी नेता अशोक पांचाल, सरवर लाठर जोगेंद्र मलिक ने कहा कि पंजाब रोडवेज के कर्मचारी छह सितंबर से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। पंजाब सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। पांचाल ने कहा कि जल्द कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं किए जाने पर हरियाणा के कर्मचारी उनका साथ देंगे। पंजाब सरकार कच्चे कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की मांग की। इस मौके पर जय भगवान बनवासा, ललित, अनिल कथुरा, टिंकू राठी, रविंद्र, रामचंद्र, आनंद, राज सिंह बनवासा, सतीश, संदीप, पवन, प्रताप आदि मौजूद रहे।

Around The Web

Uttar Pradesh

National