गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के दादा ने किसान आंदोलन पर दिया बड़ा बयान
नीरज चोपड़ा के दादा धर्म सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि सरकार किसानों की बातों को सुने। उन्होंने कहा कि आगे सरकार की मर्जी है, क्या पता और क्या सोच कर चल रही हो। धर्म सिंह ने कहा की वो किसान आंदोलन का समर्थन करते है और वो भी किसानों के साथी है।
धर्म सिंह ने कहा की हम राजनीति में नहीं आना चाहते और ना ही वो नीरज चोपड़ा को किसान आंदोलन में लेकर जाएंगे। क्योंकि नीरज चोपड़ा देश का जवान है और वो आर्मी में कार्यरत है, इसिलए वो नीरज चोपड़ा को किसान आंदोलन में नहीं लेकर जाएंगे। धर्म सिंह ने कहा कि वो सभी युवाओं को सन्देश देना चाहते है की वह उनके पोते से सिख ले।