17 बच्चों की दादी ने 24 साल के युवक से रचाई शादी

  1. Home
  2. Entertainment

17 बच्चों की दादी ने 24 साल के युवक से रचाई शादी

17 बच्चों की दादी ने 24 साल के युवक से रचाई शादी


नई दिल्ली : प्यार अंधा होता है, ये तो सभी जानते हैं। इंसान प्यार में उम्र के फासले को भी भूल बैठता है। 17 बच्चों की दादी ने ऐसा ही कुछ कर दिखाया जो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। 17 बच्चों की दादी शेरिल मैकग्रेगर ने 24 साल के नवयुवक कुरैन मैककेन के साथ शादी रचा ली। दोनों ने टिक-टॉक पर लाइव आकर अपनी शादी रचाई।

शादी के दिन शेरिल ने बिल्कुल नई-नवेली दुल्हन के जैसे कपड़े पहने थे। उन्होंने अपने व्हाइट वेडिंग ड्रेस को चमकदार नेलपेंट के साथ टीमअप किया था। कुरैन ने एक ऑफ व्हाइट रंग का सूट पहना हुआ था। दोनों ने अमेरिका में शादी की। दोनों की उम्र में 37 साल का इतना बड़ा अंतर है लेकिन इसके बावजूद दोनों में बेपनाह मोहब्बत है। इसके साथ ही दोनों की सेक्स लाइफ भी बहुत ही बेहतरीन है, जिसको ये कपल जी भर के इंज्वाय कर रहा है।

बताया जा रहा है कि कुरैन की उम्र जिस वक्त मात्र 15 साल ही थी जब वो पहली बार शेरिल से मिले थे। बीते साल 2020 में जब कुरैन 23 वर्ष के हो गए तो दोनों एक बार फिर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिले। इसके बाद दोनों फिर से एक दूसरे को डेट करने लगे

Around The Web

Uttar Pradesh

National