रोहतक आएंगे गुरनाम सिंह चढूनी:मकड़ौली टोल पर होगा कार्यक्रम, पंजाब चुनाव में हरियाणा के किसानों से मांग सकते हैं सहयोग

  1. Home
  2. HARYANA
  3. ROHTAK

रोहतक आएंगे गुरनाम सिंह चढूनी:मकड़ौली टोल पर होगा कार्यक्रम, पंजाब चुनाव में हरियाणा के किसानों से मांग सकते हैं सहयोग

रोहतक आएंगे गुरनाम सिंह चढूनी:मकड़ौली टोल पर होगा कार्यक्रम, पंजाब चुनाव में हरियाणा के किसानों से मांग सकते हैं सहयोग


हरियाणा के रोहतक जिले में आज किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी आएंगे। यहां मकड़ौली टोल पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी पंजाब चुनाव में अपनी पार्टी के लिए हरियाणा के किसानों का सहयोग चढूनी मांग सकते हैं। वे भी अन्य राजनीतिक पार्टियों की तरह किसानों की पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में ड्यूटी लगाकर वोटों की अपील करवाने का काम कर सकते हैं। अब उनके अचानक रोहतक आने पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पूरे मामले से पर्दा उनके आने के बाद ही उठ पाएगा। रोहतक हुड्‌डा खाप आज के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी हुई है।

मकड़ौली टोल पर सम्मान समारोह भी होगा
जानकारी देते हुए मकड़ौली टोल प्लाजा से जयपाल बजाड़ ने बताया कि आज दोपहर को घिलौड़ फाटक पर अखिल भारतीय किसान संघ के प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी आएंगे। यहां से किसानों के काफिले के साथ उनको मकड़ौली टोल पर लाया जाएगा। टोल पर किसानों द्वारा हरियाणवीं कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही यहां पर सम्मान समारोह का भी आयोजन होगा। आयोजन में अनेकों किसानों समेत कई लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा गुरनाम सिंह चढूनी पंजाब इलेक्शन पर हरियाणा से किसान साथियों का सहयोग भी मांग सकते हैं।

Around The Web

Uttar Pradesh

National