अवैध टेलिफोन एक्सचेंज चलाने वाले अनुराग गुप्ता गिरफ्तार

थाना साइबर सोनीपत पुलिस
अवैध टेलिफोन एक्सचेंज चलाने की घटना मे संलिप्त तीसरे आरोपी को किया गिरफतार, न्यायालय में किया पेश
जिले के थाना साइबर सोनीपत की पुलिस ने अवैध टेलिफोन एक्सचेंज चलाने की घटना में संलिप्त तीसरे आरोपी को भी गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी अनुराग गुप्ता पुत्र कमल गुप्ता निवासी सगंम विहार, देहरादुन, उत्तराखन्ड का रहने वाला है।
इस प्रकरण में प्रेस वार्ता करते हुए थाना साइबर सोनीपत के इंचार्ज निरीक्षक राजीव कुमार ने बतलाया कि गत 12 अक्तूबर को थाना साइबर सोनीपत में एक सुचना प्राप्त हुई कि सी.एम. फ्लाईंग द्वारा पुरानी तहसील रोहतक रोड सोनीपत पर रैड की जानी है कार्यवाही हेतु मौका पर पहुचे जिस सुचना पर PSI ओमवीर अपनी पुलिस टीम के साथ मौका पर पहुंचे जहा मौका पर शिकायतकर्ता रितेश नोडल अधिकारी हरियाणा सर्विस एरिया व निरीक्षक सुरेन्द्र बलराज ए.डी.जी. अम्बाला अमित कुमार जुनियल इजिंनियर टीम सी.एम. फ्लाईंग हाजिर मिले हैं। जिन्होंने एक लिखित दरखास्त PSI को पेश की जिसमे राजकुमार पाण्डेय पुत्र राममिलन पाण्डेय निवासी पत्थर वाली गली आर्यनगर सोनीपत द्वारा एक अवैध टेलिफोन एक्सचेंज चलाने व सरकार से धोखाधड़ी करने बारे शिकायत प्राप्त हुई थी। इस घटना का इडिंयन टेलिग्राफ एक्ट 1885 की धाराओं के अन्तर्गत थाना साइबर सोनीपत में अभियोग दर्ज किया गया था।
अनुसंधान टीम मे नियुक्त PSI ओमवीर ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियो की खोजबीन करते हुये घटना मे संलिप्त एक आरोपी राजकुमार पाण्डेय़ कम्युनिकेशन प्राईवेट लिमिटेड के मालिक राजकुमार पाण्डेय पुत्र राममिलन पाण्डेय वासी पत्थर वाली गली आर्य नगर सोनीपत व सुनील पुत्र रामकिशन प्रसाद वासी आर्य नगर सोनीपत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जो दौराने पुलिस हिरासत रिमांड आरोपी राजकुमार से 13 हजार रू बरामद किए थे। अब घटना में संलिप्त तीसरे आरोपी अनुराग गुप्ता पुत्र कमल गुप्ता निवासी सगंम विहार, देहरादुन, उत्तराखन्ड को गिरफतार किया गया है। जो दौराने पुलिस हिरासत रिमांड आरोपी अनुराग गुप्ता से 22 हजार रुपये व वारदात मे प्रयोग लैपटाप बरामद किया गया। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।