नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

  1. Home
  2. HARYANA

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

sw


नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर भेजा जेल  

             जिले के थाना मुरथल की पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी अनूप उर्फ उत्तम पुत्र राज सिंह निवासी शेखपुरा जिला सोनीपत का रहने वाला है।

            इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि गत 12 दिसम्बर को जिला सोनीपत निवासी एक महिला ने थाना मुरथल में शिकायत दी थी कि अनूप उर्फ उत्तम पुत्र राज सिंह निवासी शेखपुरा ने मेरी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना मुरथल में अभियोग दर्ज किया गया था।

                   थाना मुरथल के अनुसंधानकर्ता SI सुरेंदर ने अपनी पुलिस टीम के साथ नियमानुसार कार्यवाही करते हुये न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने कथन अंकित करवाकर महिला विशेषज्ञ से काउंसलिंग करवाई गई। दूसरी और पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुये घटना मे संलिप्त आरोपी अनूप उर्फ उत्तम पुत्र राज सिंह निवासी शेखपुरा को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National

News Hub