हरियाणा: भिवानी में धंसा पहाड़; एक शव बरामद, 10-12 लोगों के दबे होने की आशंका
हरियाणा | हरियाणा में भिवानी के खनन इलाके डाडम में शनिवार को पहाड़ धंस गया। इसके मलबे से दबकर एक व्यक्ति का मौत हो गई। अभी भी 10-12 लोगों के दबे होने की आशंका है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। खनन में प्रयोग होने वाली पोपलैंड और अन्य कई मशीनें मलबे में दब गई हैं।
पहाड़ अपने आप खिसका या फिर ब्लास्ट के कारण यह हादसा हुआ, इस बारे में फिलहाल कुछ कह पाना मुश्किल है। घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है।