भिवानी के नेहरू पार्क स्थित शहीद स्मारक पर विजय दिवस मनाया गया

  1. Home
  2. HARYANA
  3. BHIWANI

भिवानी के नेहरू पार्क स्थित शहीद स्मारक पर विजय दिवस मनाया गया

bhiwani


 भिवानी के नेहरू पार्क स्थित शहीद स्मारक पर विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर भिवानी के सीटीएम पहुंचे। इस बारे में जानकारी देते हुए भिवानी के सीटीएम विपिन कुमार ने बताया कि 16 दिसम्बर को 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के कारण मनाया जाता है। इस युद्ध के अंत के बाद 93,000 पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया था। साल 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी परास्त किया, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया, जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। यह युद्ध भारत के लिए ऐतिहासिक और हर देशवासी के हृदय में उमंग पैदा करने वाला साबित हुआ। वर्ष 1971 के युद्ध में करीब 3,900 भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए थे, जबकि 9,851 घायल हो गए थे। पूर्वी पाकिस्तान में पाकिस्तानी बलों के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एएके नियाजी ने भारत के पूर्वी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद 15 दिसंबर को 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों को युद्धबंदी बनाया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National