CM मनोहर लाल का ऐलान पुलिस में अगले महीने ढाई हजार भर्ती

  1. Home
  2. HARYANA

CM मनोहर लाल का ऐलान पुलिस में अगले महीने ढाई हजार भर्ती

ko


सोनीपत में बनेगी चौथी पुलिस कमिश्नरी

गुड गवर्नेंस डे पर CM मनोहर लाल का ऐलान 
पुलिस में अगले महीने ढाई हजार भर्ती,
सोनीपत में बनेगी चौथी पुलिस कमिश्नरी

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर हरियाणा के पंचकूला में राज्यस्तरीय कार्यक्रम करवाया गया। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में 2500 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत जनवरी 2023 से की जाएगी।इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि ​​​​​अभी तक राज्य में सिर्फ तीन ही पुलिस कमिश्नरी हैं। सरकार ने फैसला किया है कि अब सोनीपत जिले में भी पुलिस कमिश्नरी बनाई जाएगी। इसके साथ ही पुलिस का इन्फोर्समेंट विंग भी अलग से बनाया जाएगा। इसके लिए ADGP इन्फोर्समेंट अलग पद बनाया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न विभागों में बेहतर काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।

1.80 लाख परिवार BPL कैटेगरी में 
पंचकूला में राज्य स्तरीय सुशासन दिवस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछले 8 वर्षों से सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। कल का दिन देश में वीर बाल दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1 लाख 80 हजार तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को BPL परिवार के अंतर्गत लाया जा रहा है, लगभग 29 लाख के करीब ये कार्ड खुद ही बन जाएंगे। चिरायु योजना के तहत 29 लाख परिवारों को हेल्थ इंश्योरेंस के अन्तर्गत कवर किया गया।

मार्कशीट के साथ मिलेगा पासपोर्ट
सीएम ने कहा कि अब हरियाणा के लोगों को डिजीटल हस्ताक्षर वाली फर्द मिला करेगी। अच्छी बात यह है कि घर बैठे ही लोगों को उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए सरकार ने एक नई योजना शुरू की है। अब यदि कालेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विद्यार्थी मार्कशीट के लिए ऑनलाइन अप्लाई करता है तो पासपोर्ट उसके साथ ही मिलेगा।

निर्माण कार्य में कमी की कर सकेंगे शिकायत
राज्य में होने वाले विकास कार्य और निर्माण कार्य ठीक ढंग से हों इसके लिए सरकार HSVP का नागरिक सुविधा केंद्र शुरू कर रही है। इसके साथ ही ई टेंडर के लिए पोर्टल भी बनाया जा रहा है, जिस पर लोग होने वाले निर्माण कार्यों में कमी की शिकायत कर सकेंगे। सरकार उन पर अमल कर उसे ठीक कराएगी।

177 कॉलोनियां होंगी रेगुलर
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अभी हुए सर्वे के दौरान लगभग 800 अनियमित कॉलोनियां मिली हैं। सरकार ने इन काॅलाेनियों को विकसित करने का संकल्प लिया है। साथ ही इनमें से चिह्नित की गई 177 काॅलाेनियों को रेगुलर होने की घोषणा भी सीएम ने की।

CM विंडो पर अब तक 12 लाख शिकायतें
सुशासन दिवस समारोह में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की शिकायतों का निवारण हो सके इसके लिए मुख्यमंत्री आवास में ही अलग से एक सीएम विंडो की स्थापना की गई है। 2014 में सीएम विंडो के तौर पर सुशासन शुरू किया वो लगातार चल रहा है, आज 12 लाख के करीब शिकायत सीएम विंडो के जरिये आई हैं। इनमें अधिकांश शिकायतों का निवारण किया जा चुका है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National