मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तबीयत बिगड़ी
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बुधवार दोपहर को तबीयत बिगड़ गई। मुख्यमंत्री हरियाणा निवास में और महत्वाकांक्षी योजना परिवार पहचान पत्र को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल थे, इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, हालांकि उन्होंने बैठक पूरी होने के बाद तकरीबन आधा घंटा हरियाणा निवास में विश्राम किया। इसके बाद वह सीएम आवास के लिए रवाना हुए।मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार विनोद मेहता ने ट्वीट कर जानकारी दी कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को अपच की तकलीफ महसूस हुई थी। चिकित्सा के बाद वे स्वस्थ और सेहतमंद हैं।