29 को विधायकों के कार्यालय के सामने धरने देंगे किसान

  1. Home
  2. HARYANA

29 को विधायकों के कार्यालय के सामने धरने देंगे किसान

ef


29 को विधायकों के कार्यालय के सामने धरने देंगे किसान
 गोहाना:
 भारतीय किसान यूनियन चढूनी गन्ने के भाव बढ़वाने के लिए आंदोलन करेगी। यूनियन नेताओं ने बैठक करके आंदोलन की घोषणा की। यूनियन के पदाधिकारी और किसान 29 दिसंबर को भाजपा विधायकों के कार्यालयों के सामने सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक धरने देंगे। यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने कहा कि भाजपा-जजपा की सरकार द्वारा गन्ने के भाव नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। हरियाणा से सटे पंजाब में गन्ने का भाव ज्यादा है, जबकि हरियाणा के किसान पंजाब से अधिक गन्ना उगाते हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा किसानों को फसल विविधिकरण अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अधिकारी किसानों को गेहूं व धान की जगह गन्ना उगाने को कहते हैं। किसान गन्ना उगाते हैं तो सरकार उचित भाव नहीं देती है। जिला अध्यक्ष अशोक लठवाल ने कहा कि किसान गन्ने का भाव बढ़ाने के लिए 29 दिसंबर से आंदोलन शुरू करेंगे। इस दिन भाजपा विधायकों के कार्यालयों के सामने धरने दिए जाएंगे। धरने के बाद राज्य सरकार का पुतले फूंके जाएंगे। पांच जनवरी को राज्य के सभी सकारी चीनी मिलों के तोल कांटे दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक बंद किए जाएंगे। किसान 10 जनवरी से गन्ना छिलाई बंद कर देंगे और 12 जनवरी से चीनी मिलों को गन्ना देना बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही धरने शुरू कर दिए जाएंगे। इस मौके पर यूनियन के गोहाना के अध्यक्ष भगत सिंह, कथूरा खंड के अध्यक्ष कृष्ण मलिक, पूर्ण प्रधान, मनोज मलिक, अनिल कुमार, जगमेंद्र आदि मौजूद रहे।

Around The Web

Uttar Pradesh

National