तलवार व कृपाण (चाकु) से जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफतार

  1. Home
  2. HARYANA

तलवार व कृपाण (चाकु) से जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफतार

ko


तलवार व कृपाण (चाकु) से जानलेवा हमला करने की घटना मे संलिप्त चार आरोपियों को किया गिरफतार, न्यायालय में पेशकर भेजे जेल

          जिले के थाना राई की पुलिस ने तलवार व कृपाण (चाकु) से जानलेवा हमला करने की घटना मे संलिप्त चार आरोपियों को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी परविंदर पुत्र सरूप सिंह, मनवीर सिंह पुत्र जीत सिंह, वरुण सिंह पुत्र सरूप सिंह व बहादुर सिंह पुत्र राजपाल सिंह चारों निवासी गाँव बडोला, आदर्श नगर, दिल्ली  के रहने वाले है।

          इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि गत 30 दिसम्बर को अनिल पुत्र सुभाष निवासी सेवली जिला सोनीपत ने थाना राई में शिकायत दी थी कि दिनांक 13 दिसम्बर को मेरा वरुण सिंह पुत्र सरूप सिंह निवासी गाँव बडोला, आदर्श नगर, दिल्ली के साथ RK पुरम दिल्ली में झगडा हुआ था उसके बाद हमारा आपस में पंचायती तौर पर राजीनामा हो गया था आज दिनांक 30 दिसम्बर को मैं अपने पिता सुभाष व भाई सुनील के साथ बढ़खालसा गुरुद्वारा में आया हुआ था तो उसी समय सरूप सिंह, जीते, सतनाम, मनवीर, परविंदर व वरुण ने हमारे ऊपर तलवार व कृपाण से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना का भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना राई में अभियोग दर्ज किया गया था।

              थाना राई की अनुसंधान टीम मे नियुक्त SI श्री कृष्ण ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियो की खोजबीन करते हुये घटना मे संलिप्त चार आरोपियों परविंदर पुत्र सरूप सिंह, मनवीर सिंह पुत्र जीत सिंह, वरुण सिंह पुत्र सरूप सिंह व बहादुर सिंह पुत्र राजपाल सिंह चारों निवासी गाँव बडोला, आदर्श नगर, दिल्ली  को गिरफ्तार किया है। गिरफतार आरोपियों को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है

Around The Web

Uttar Pradesh

National