घर में घुस कर पति-पत्नी से मारपीट का आरोप
घर में घुस कर पति-पत्नी से मारपीट का आरोप
गोहाना:
गोहाना में आर्य नगर में रहने वाली महिला ने चार लोगों पर घर में घुस कर उन और उनके पति से मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोपित हथियारों से लैस होकर आए थे। पति व पत्नी द्वारा शोर मचाने पर आरोपित चले गए। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
मूल रूप से बिचपड़ी की रहने वाली शकुंतला पति रामफल के साथ गोहाना में आर्य नगर में रहती हैं। शकुंतला का आरोप है कि चोपड़ा कालोनी में रह रहा उसका लड़का अमित, जसबीर और दो अन्य उस और उसके पति पर जमीन अपने नाम करने का दबाव बना रहे हैं। आरोपित डंडों से लैस होकर उनके घर पहुंचे और मारपीट करने लगे। शकुंतला का कहना है कि आरोपितों ने पहले उससे मारपीट की और पति रामफल उन्हें छुड़वाने आए तो उसे भी पीटा गया। शकुंतला के अनुसार एक आरोपित अवैध हथियार लिए हुए था जो झगड़े में उनके घर पर गिर गया। शकुंतला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल गोहाना ले जाया गया। शकुंतला की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।