Gohana: रामचन्द्र जांगड़ा का गोहाना पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

Gohana: रामचन्द्र जांगड़ा का गोहाना पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया

Gohana: रामचन्द्र जांगड़ा का गोहाना पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया


(K9 Media) गोहाना -07 अक्तूबर, 2022 को समस्त समाज गौतम नगर वार्ड सं०23 में माननीय सांसद (राज्यसभा) श्री रामचन्द्र जांगड़ा का गोहाना पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। छत्तीस बिरादरी ने इस आयोजन में बढ- चढ़ कर भाग लिया। आज के  अति विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय योगी जोगी समाज संगठन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष श्री सत्यपाल योगी जी मुख्य रूप से पहुंचे तथा सांसद महोदय को समाज की विभिन्न समस्याओं बारे अवगत करवाया गया। श्री योगी जी ने सांसद महोदय के सामने मांग रखी की गुरू गोरखनाथ जी गुरूओं के गुरू है, उनकी जयंती भी सरकारी तोर पर मनाई जाए। उनके आराध्य के नाम कम से कम एक विश्वविद्यालय का नाम हो तथा जिला मुख्यालयों पर गुरू गोरखनाथ चौंक का निर्माण होना चाहिए। स्थानीय पार्षद श्री जगदीश राय मदीना ने भी पार्क बनाने, लड़कियों के लिए कम्प्यूटर शिक्षा तथा सिलाई सैंटर की मांग रखी। आंगनवाड़ी बनाने की भी मांग रखी। विश्वकर्मा समाज ने भी गांव सिरसाढ में मनाई जाने वाली विश्वकर्मा जयंती में आने न्योता दिया। सांसद महोदय आज गोहाना में वाल्मीकि जयंती में शामिल होने आए थे तथा खुलकर एस०सी०/ओबीसी० समाजों से रुबरू हुए। इस मौके पर समाजों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। श्री धुलाराम , श्री सोमपाल सैन, श्री शेर सिंह बेडवाल, सरोज शामडी, हवासिंह वर्मा, प्रभु दयाल प्रधान, सुभाष भटटी प्रधान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, श्री संजीव स्वामी प्रधान रोडवेज यूनियन सब डिपो गोहाना, जोगी समाज के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री राजबीर जोगी, श्री बजे सिंह जोगी, सन्दीप जोगी माहरा, नोरंग लाल भट्टी, श्री सुनील सरोहा वकील, प्रोफ़ेसर शमशेर भण्डेरी, श्री अशोक बामनिया, पूर्व प्रधान महासंघ गोहाना श्री रामफल रोहिल्ला, सतीश जाले, प्रवीण जांगड़ा, खेमचन्द प्रजापति, पंकज प्रजापति, प्राचार्य श्री रघुवीर विरोधिया, सुरेश कुमार भट्टी, सुरजभान भट्टी, मा० ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National