कटवाल से सिंचाई के आठ पंखे चोरी

कटवाल से सिंचाई के आठ पंखे चोरी
गोहाना:
गांव कटवाल से किसानों के ट्यूबवेलों पर सिंचाई के लिए लगाए गए पंखे चोरी कर लिए गए। चोर सात किसानों के आठ पंखे चोरी कर ले गए। किसान की शिकायत पर सदर थाना गोहाना में मामला दर्ज किया गया। गांव कटवाल के नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह खेती करता है। उसने सिंचाई के लिए रजवाहा के निकट अपने खेत में ट्यूबवेल लगा रखा है। ट्यूबवेल चलाने के लिए पंखा लगाया गया था। वह रविवार को खेत में गया तो ट्यूबवेल पर पंखा नहीं मिला। चोरों ने उनके गांव के सुभाष, जय सिंह, संजीव, राहुल, सुखबीर और संदीप के पंखे चोरी कर लिए। जय सिंह के दो पंखे चोरी किए गए जबकि दूसरे किसानों के एक-एक पंखा चोरी हुआ।