गोहाना में फंदे पर लटकी मिली महिला, हत्या काम मामला दर्ज

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

गोहाना में फंदे पर लटकी मिली महिला, हत्या काम मामला दर्ज

गोहाना में फंदे पर लटकी मिली महिला, हत्या काम मामला दर्ज


फंदे पर लटकी मिली महिला, हत्या काम मामला दर्ज
-जिस कमरे में महिला का शव लटका था उसके दरवाजे थे अंदर से बंद
 गोहाना : राजेंद्र कुमार 
 गांव कोहला में एक महिला का शव घर पर फंदे पर लटका मिला। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजे अंदर से बंद मिले। पुलिस ने बलपूर्वक दरवाजे खोल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल गोहाना भिजवाया। महिला के ताऊ ने पति समेत तीन पर उसे फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या की घटना मान रही है। पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद किया।
 जींद में गांव घोगडिय़ा निवासी राजकुमार के छोटे भाई कुलदीप की बेटी सुनीता (32) की शादी 2009 में गांव कोहला निवासी जयबीर के साथ हुई थी। राजकुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे उनके पास फोन आया कि सुनीता ने घर पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। राजकुमार अपने स्वजनों के साथ कोहला पहुंचा। राजकुमार ने आरोप लगाया कि सुनीता को उसके पति, ससुर व जेठ ने फंदे पर लटकाया है। वहीं सूचना मिलने पर बरोदा थाना के प्रभारी बदन सिंह पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एफएसएल की टीम को बुलाया। पुलिस के अनुसार जिस कमरे में सुनीता का शव पंखे पर चुन्नी के साथ लटका रहा था उसके दोनों दरवाजे अंदर से बंद थे। दरवाजे को बलपूर्वक खोला गया। घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया जिसमें लिखा हैं मैं डिपे्रशन में हूं और बच्चों का ख्याल रखना। पुलिस ने इस घटना को आत्महत्या मान रही है लेकिन राज कुमार की शिकायत के आधार पर सुनीता के पति जयबीर, जेठ व ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।


प्रथम दृष्यता आत्महत्या का मामला लग रहा है। महिला के सुसाइड नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं है। महिला की ताऊ की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर रही है।
बदन सिंह, प्रभारी, थाना बरोदा 

Around The Web

Uttar Pradesh

National