डा. अंबेडकर का आचरण समाज के लिए एक शिक्षा : यादव
डा. अंबेडकर का आचरण समाज के लिए एक शिक्षा : यादव
कुलपति प्रो. सुषमा यादव ने दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने विचार रखे
संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उनका आदर्श आचरण समाज के लिए एक शिक्षा है। ये विचार गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुषमा यादव ने व्यक्त किए। वे दिल्ली विश्वविद्यालय में डा. अंबेडकर के सामाजिक न्याय विषय पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर संबोधित कर रही थीं।
दिल्ली विश्वविद्यालय में डा. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक एवं आर्थिक न्याय और सुशासन एक दृष्टि विषय पर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य थे। कार्यक्रम में अर्जुन राम मेघवाल यूनियन मिनिस्टर ऑफ स्टेट मिनिस्ट्री ऑफ वाटर रिसोर्स, जस्टिस इकबाल अहमद अंसारी चेयरपर्सन पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमिशन, धनपत सिंह स्टेट इलेक्शन कमिश्नर हरियाणा, अलका तिवारी सेक्रेटरी नेशनल कमिशन फॉर शेड्यूल्ड ट्राइब्स, प्रो. पीसी जोशी वीसी दिल्ली विश्वविद्यालय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. सुषमा यादव ने बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर एक अर्थशास्त्री, वकील, लेखक, चिंतक और दार्शनिक भी थे। उन्होंने अपने बहुआयामी व्यक्तित्व के कारण भारत के अलावा पूरे विश्व में भारत की यशश्री को आलोकित किया।