Gohana : उप प्राचार्य पर धमकी देने और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप

  1. Home
  2. HARYANA

Gohana : उप प्राचार्य पर धमकी देने और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप

ko


उप प्राचार्य पर धमकी देने और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप
गोहाना:
 गांव बुटाना स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में धोबी ने उप प्राचार्य पर जातिसूचक शब्द कहने और धमकी देने का आरोप लगाया। बरोदा थाना में मामला दर्ज किया गया।
 विक्की ने पुलिस को बताया कि वह जवाहर नवोदय विद्यालय के उप प्राचार्य महाबीर कई साल से अपने चहेते व्यक्ति को कपड़े धोने के काम का टेंडर दिलवाता आ रहा है। इस बार टेंडर उसे मिल गया, जिस पर उप प्राचार्य ने उससे रंजिश रखनी शुरू कर दी। युवक का आरोप है कि बुधवार को उसने किए हुए काम का चेक मांग तो उससे दुव्र्यवहार करते हुए जातिसूचक शब्द कहे। उसका टेंडर समाप्त करवाने की धमकी दी। कानूनी कार्रवाई करने पर जान माल की हानि पहुंचाने की धमकी दी।

Around The Web

Uttar Pradesh

National