गोहाना पुलिस ने ट्रेक्टर व मोटरसाइकिलों को चोरी करने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया

  1. Home
  2. HARYANA

गोहाना पुलिस ने ट्रेक्टर व मोटरसाइकिलों को चोरी करने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया

ko


सोनीपत पुलिस ने ट्रेक्टर व बाइक चोर गिरोह के आठ सदस्यों को धर दबोचा, एक ट्रेक्टर व तीन मोटरसाइकिल किये बरामद, मामले की विवेचना जारी  

               थाना शहर गोहाना की पुलिस ने ट्रेक्टर व मोटरसाइकिलों को चोरी करने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दीपक उर्फ चोचो पुत्र ओमप्रकाश निवासी इन्द्रगढ़ी गोहाना, अशोक पुत्र रामकुमार निवासी कथुरा हाल शास्त्री नगर रोहतक, अमन पुत्र राजबीर निवासी पिनाना, अंकित पुत्र वासुदेव निवासी रामनगर गोहाना, संदीप पुत्र भगतराम निवासी खरखोदा, लल्लू कुमार पुत्र सीताराम निवासी नजफगढ़ दिल्ली, आनंद पुत्र राजाराम निवासी नजफगढ़ दिल्ली व एक नाबालिग आरोपी निवासी जिला सोनीपत के रहने वाले हैं।

                इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए थाना शहर गोहाना के प्रबंधक निरिक्षक देवेन्द्र कुमार ने बतलाया कि गोहाना शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं में बड़ी सफलता पाते हुए हमारी थाना शहर गोहाना की पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सुचना पर वाहन चोरी के एक बड़े गिरोह को दबोचने में सफलता हासिल की है। जिन पर अब तक थाना शहर गोहाना में दर्ज पांच मुकदमों में इनके शामिल होने का खुलासा हुआ है जो मुक़दमे निम्न प्रकार से हैं-

1.  मुकदमा न.697 दि. 26-12-2022 धारा 379 IPC थाना शहर गोहाना

2.  मुकदमा न.698 दि. 26-12-2022 धारा 379 IPC थाना शहर गोहाना   

3.  मुकदमा न.671 दि. 10-12-2022 धारा 379 IPC थाना शहर गोहाना   

4.  मुकदमा न.674 दि. 11-12-2022 धारा 457, 380, 411 IPC थाना शहर गोहाना   

5.  मुकदमा न.625 दि. 10-11-2022 धारा 379 IPC थाना शहर गोहाना   

गिरफ्तार आरोपियों से चोरीशुदा ट्रेक्टर, तीन मोटरसाइकिल, इंजन व कुछ अन्य गाड़ियों के स्पेयर पार्ट भी बरामद किये गए हैं। मामले की विवेचना जारी है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National