हांसी बनी क्राइम सिटी 2 दिन में तीन मर्डर और डेयरी वाले के पाँव में मारी गोली

  1. Home
  2. HARYANA
  3. HISAR

हांसी बनी क्राइम सिटी 2 दिन में तीन मर्डर और डेयरी वाले के पाँव में मारी गोली

हांसी बनी क्राइम सिटी 2 दिन में तीन मर्डर और डेयरी वाले के पाँव में मारी गोली


K9Media

हांसी:में पिछले दो दिनों में 3 मर्डर हो गए हैं। गुरुवार को वकील बंटी यादव के घर पर हमला करके हमलावरों ने उसकी मां और पत्नी को गोली मार दी थी। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए थे।

हांसी में वारदात नहीं रुक रहीं। शुक्रवार को एक बार फिर शहर गोलियों से गूंज उठा। शुक्रवार सुबह साढ़े 5 बजे कार सवार हमलावरों ने एक डेयरी संचालक के पैर में गोली मार दी। डेयरी संचालक का आरोप है कि हमलावर वही लोग है जिन्होंने गुरुवार को बंटी यादव की पत्नी और मां की हत्या की थी। घायल सुरजीत को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार सुरजीत व बलजीत दोनों तोशाम रोड पर दूध की डेयरी चलाते हैं। सुबह 5.30 बजे एक गाड़ी में पांच व्यक्ति आए। आते ही उन लोगों ने डेयरी के छप्पर में आग लगा दी। एक युवक रोमियो के हाथ में असला था, उसने सुरजीत के पैरों में गोली मारी। बलजीत ने बताया कि पहले दोनों शराब बेचते थे। हमलावर बोले कि हमने कल दो हत्याएं की है, अब तुम्हारी बारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने इस संबंध में तथ्य जुटाने शुरू कर दिए है। 

हांसी में पिछले दो दिनों में 3 मर्डर हो गए हैं। गुरुवार को वकील बंटी यादव के घर पर हमला करके हमलावरों ने उसकी मां और पत्नी को गोली मार दी थी। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए थे। बुधवार को एक युवक को तेजधार हथियारों से काट दिया गया था। 

Around The Web

Uttar Pradesh

National