Sonali Phogat: सोनाली की बेटी यशोधरा से मिलेंगे केजरीवाल और भगवंत मान, कल शाम .......

  1. Home
  2. HARYANA
  3. HISAR

Sonali Phogat: सोनाली की बेटी यशोधरा से मिलेंगे केजरीवाल और भगवंत मान, कल शाम .......

Sonali Phogat: सोनाली की बेटी यशोधरा से मिलेंगे केजरीवाल और भगवंत मान, कल शाम .......


(K9 Media) 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हरियाणा 2024 के लक्ष्य को लेकर मैदान में उतर रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने आदमपुर के गढ़ को चुना है। उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को उतारने से पहले यहां पार्टी के लिए माहौल बनाएंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान आदमपुर में रैली से पहले शोक जताने के लिए सोनाली फोगाट के फार्म हाउस जाएंगे। सात सितंबर को शाम 5 बजे दोनों नेता सोनाली फोगाट की बेटी, बहन, भाई,, जेठ ,जेठानी सहित अन्य  परिजनों से मिलेंगे।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हरियाणा 2024 के लक्ष्य को लेकर मैदान में उतर रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने आदमपुर के गढ़ को चुना है। उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को उतारने से पहले यहां पार्टी के लिए माहौल बनाएंगे। 7 व 8 सितंबर का अरविंद केजरीवाल व पंजाब सीएम भगवंत मान हिसार आएंगे। दो दिन के प्रवास में युवाओं से लेकर किसानों तक सभी की नब्ज टटोलने का प्रयास करेंगे। युवाओं, व्यापारियों, मीडिया से रूबरू होंगे। हिसार में कुछ नए नेताओं की आम आदमी पार्टी में ज्वाइनिंग कराई जाएगी।

यह रहेगा शेड्यूल

7 सितंबर ---12 बजे हिसार पहुंचेंगे
दोपहर 1 बजे मीडिया से रूबरू होंगे
दोपहर 1.30 नए लोगों की आप में ज्वाइनिंग
शाम 3 बजे मिलेनियम पैलेस में युवाओं से संवाद
शाम 5 बजे सोनाली के फार्म हाउस पर जाएंगे 
शाम 7 से 9 समाज के गणमान्य लोगों से व्यक्तिगत संवाद

8 सितंबर 2022 

सुबह  9 से 10 बजे विभिन्न संगठनों से विमर्श
11 बजे आदमपुर में तिरंगा रैली निकालेंगे
12 बजे आदमपुर मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे
शाम 3 बजे दोनों सीएम की वापसी 

Around The Web

Uttar Pradesh

National