Haryana: दिनभर बूंदाबांदी, आसमान में छाए हैं बादल

(K9 Media) Panipat, बीते दिन दिन से मौसम में परिवर्तन बना हुआ है। मौसम में बदलाव आने और आसमान में बादल छाने, बूंदाबांदी होने से तापमान में भारी गिरावट आई है। आसमान में छाए बादलों ने किसानों की दिल की धड़कन बढ़ा दी है। विशेषकर बीती रात से जारी बूंदाबांदी के दौर में मंडियों में लगे धान के ढेर और खेतों में कटी धान की फसल बारिश व बूंदाबांदी में भीग रही है, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं, गलियों में कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी झेलनी रही है।
बीते दो दिनों की भांति शनिवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। रात से ही बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। तीन दिन पहले तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस बना हुआ हुआ था वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 93 प्रतिशत तक बनी हुई थी जबकि हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई। तापमान गिरने से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ और रात को रजाई या कंबल का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार तक बादल छाए रहने या बीच-बीच में बारिश होने या बूंदाबांदी होने के आसार बने हुए हैं।बीती देर रात से जारी बूंदाबांदी ने किसानों की धड़कन बढ़ा दी है। कहने को तो अनाज मंडियों में करीब 47 हजार मीट़िक टन धान की आवक हो चुकी है, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से इसमें से करीब चार हजार मीट्रिक टन धान मंडियों में भीग चुकी है। वहीं, खेतों में कटी हुई धान के भी खराब होने का खतरा बना हुआ है। किसानों का कहना है कि बेमौसमी बरसात होने से उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।
वर्जन-
बीते तीन-चार दिन से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। पोस्ट मानसून के कारण आसमान में बादल छाने और बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट आई है। वहीं, विशेषकर धान की फसल को नुकसान पहुंचने का अंदेशा है।
- डॉ. डीएस बुंदेला, मौसम वैज्ञानिक।