रेवाड़ी के प्राइवेट हॉस्पिटल में दुष्कर्म, ऑपरेशन थिएटर कर्मचारी 2 लड़कियों को धमकाकर कर रहा था रेप

  1. Home
  2. HARYANA

रेवाड़ी के प्राइवेट हॉस्पिटल में दुष्कर्म, ऑपरेशन थिएटर कर्मचारी 2 लड़कियों को धमकाकर कर रहा था रेप

रेवाड़ी के प्राइवेट हॉस्पिटल में दुष्कर्म, ऑपरेशन थिएटर कर्मचारी 2 लड़कियों को धमकाकर कर रहा था रेप


हरियाणा के रेवाड़ी में एक प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाली 2 लड़कियों के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। अस्पताल के ही ऑपरेशन थिएटर में काम करने वाले कर्मचारी ने उनके साथ बलात्कार किया। वह लड़कियों को धमकाता रहा। पुलिस ने दोनों युवतियों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के बावल कस्बा में बने एक प्राइवेट अस्पताल में रिसेप्शन पर युवती काम करती है। उसके साथ अस्पताल में ही ऑपरेशन थिएटर में काम करने वाले सोनू नाम के शख्स ने दिसंबर 2021 में दुष्कर्म किया। उसने युवती को मारने की धमकी भी दी।

इसके बाद आरोपी ने अप्रैल 2022 में फिर डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में ही हेल्पर के तौर पर काम करने वाले दूसरी लड़की के साथ भी सोनू ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने दोनों ही लड़कियों को किसी को रेप के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मिली जानकारी के मुताबिक एक लड़की की उम्र महज 18 साल है, वहीं दूसरी की उम्र 22 साल है। आरोपी सोनू दोनों को डरा-धमका कर दुष्कर्म करता रहा।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की धमकी की वजह से दोनों लड़कियां बहुत डर गई थी। लेकिन उन्होंने शुक्रवार शाम बावल थाना पुलिस को शिकायत कर दी। बावल थाना पुलिस ने भी मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया। जिसके बाद आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National