Kaithal: महिलाओं का खुली हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल, अगवा कर महिला के साथ किया दुष्कर्म और .......

  1. Home
  2. HARYANA
  3. KAITHAL

Kaithal: महिलाओं का खुली हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल, अगवा कर महिला के साथ किया दुष्कर्म और .......

Kaithal: महिलाओं का खुली हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल, अगवा कर महिला के साथ किया दुष्कर्म और .......


(K9 Media) एक व्यक्ति ने पहले तो पड़ोस में रहने वाली महिला का नहाते हुए वीडियो बनाया। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। कुछ दिन बाद वह महिला को अगवाकर ले गया और उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अपहरण कर बंधक बनाने और दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।


पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रह रहे एक व्यक्ति ने नहाते हुए उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। एक दिन आरोपी उसे डरा धमका कर घर से अगवाकर ले गया और उसे एक कमरे में बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया। आरोपी नशा करने के बाद रात को अन्य आरोपियों को वहां बुलाता था। वे भी उसके साथ गलत काम करते थे। इसके बाद आरोपी उसे उसकी बहन की ससुराल ले गया। इस दौरान आरोपी ने उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद एक शपथ पत्र पर उसके हस्ताक्षर करवाने के बाद अलग-अलग समय में उससे दो लाख रुपये भी हड़प लिए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसका गला घोटकर उसे नहर में गिरा कर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि जब आरोपी उसे बाइक पर बैठा कर ले जा रहा था तो रास्ते में पुलिस नाका देखकर उसने शोर मचाया। इस पर पुलिस ने उसे आरोपी से छुड़वाया। इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। थाना प्रभारी शीशपाल ने कहा कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National