Breaking News: ढाबे पर खाना खाते समय हुए झगड़े में दो दोस्तों की मौत तीसरा .....

  1. Home
  2. HARYANA
  3. KARNAL

Breaking News: ढाबे पर खाना खाते समय हुए झगड़े में दो दोस्तों की मौत तीसरा .....

Breaking News: ढाबे पर खाना खाते समय हुए झगड़े में दो दोस्तों की मौत तीसरा .....


(K9 Media) 

सोमवार की रात साढ़े दस बजे खाना खाते समय शोर मचाने से मना करने को लेकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों में विवाद को लेकर घरौंडा में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई।  घरौंडा में सोमवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे एक ढाबे पर खाना खाते समय कुछ युवकों में आपस में झगड़ा हो गया। इसी बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को ललकारा तो खाना खाते समय एक युवक बोल पड़ा। इस दौरान एक पक्ष के युवकों ने नुकीले हथियारों और खाली बोतलों से हमला कर दिया। जिसमें दो दोस्त युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया है। दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दोनों शवों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। घायल को घरौंडा चिकित्सालय में ले जाया गया। बाद में घायल को पुलिस अपने साथ ले गई। घरौंडा की भोला कॉलोनी निवासी मनीष (27) और उसका भाई चंद्र पाल उर्फ बिट्टू ने अराईपुरा रोड स्थित पंजाबी ढाबे पर खाना खाने का प्लान बनाया तो मनीष ने अपने दोस्त अराईपुरा गांव निवासी नीरज (30) को भी फोन करके बुला लिया। ये तीनों ही युवक खेतीबाड़ी का काम करते हैं। बताते हैं कि तीनों साथ ही करीब रात 10 बजे घर से कुछ ही दूरी पर स्थित ढाबे के लिए निकले। ढाबे पर पहुंचे तो खाना खाने लगे। बताते है कि ढाबे पर पहले से ही आठ दस युवक एक साथ खाना खा रहे थे। जो खाते पीते समय शोर शराबा भी कर रहे थे। तभी किसी ने उन्हें शोर न करने के लिए टोका तो उनमें से कुछ युवक ढाबे की दूसरी साइड में आकर पूछा कि कौन बोला था। जब कोई नहीं बोला तो युवकों ने दबंगई के साथ पूछा। बताते है कि इसी दौरान चंद्रपाल बोल पड़ा कि मैं बोला, बता क्या करेगा। इस पर युवक ने चंद्रपाल पर खाली बोतल से हमला कर दिया। उसे बचाने दौड़े नीरज व मनीष को भी युवकों ने पकड़ लिया और ताबड़तोड़ खाली बोतले तोड़कर व नुकली चीजों से प्रहार करने शुरू कर दिए। दोनों युवकों के शरीर पर कई कई घाव बन गए। जिससे यहां खून की धार बह निकली। ढाबे पर अफरा तफरी मच गई, जो जहां था, वहीं से भाग निकला। आरोपी हमलावर भी मौके से भाग निकले। हमलावर भी घरौंडा के ही बताए जा रहे हैं। बताते है कि कुछ ही देर बाद नीरज और मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। चंद्रपाल भी घायल हो गया। सूचना मिलने पर घरौंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी मनोज कुमार भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। तीनों को घरौंडा राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां नीरज व मनीष को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायल चंद्रपाल की मरहम पट्टी करके करनाल रेफर कर दिया गया। घरौंडा के अराईपुरा रोड स्थित ढाबे पर दो पक्षों में खाना खाते समय झगड़ा हो गया था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई, एक युवक घायल हो गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज करनाल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। -दीपक, एसएचओ घरौंडा

Around The Web

Uttar Pradesh

National