Sonipat GVM College के पास हुई महिला की हत्या करने वाला गिरफ्तार

  1. Home
  2. HARYANA

Sonipat GVM College के पास हुई महिला की हत्या करने वाला गिरफ्तार

k


हत्या की घटना में संलिप्त आरोपी को किया गिरफतार, न्यायालय में पेशकर लिया रिमांड पर

 

           जिले के थाना सेक्टर 27 सोनीपत की पुलिस ने हत्या करने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी रवि पुत्र इकबाल निवासी सदरपुर जिला करनाल का रहने वाला है। 

            इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि गत 26 दिसम्बर को आशाराम पुत्र रिछपाल निवासी सेक्टर 14, सोनीपत ने थाना सेक्टर 27 सोनीपत में शिकायत दी थी कि मैने मुरथल रोड नजदीक GVM COLLEGE के OPP. SIDE मे सन् 2000 मे दुकान खरीद की हुई है और इस दुकान मे मेरा लडका प्रवीन गर्ग , हरियाणा कम्पयुटर सैंटर के नाम से अटल सेवा केन्द्र चलाता है जो इस दुकान मे आगे के PORTION मे COMPUTER का काम करता है और पीछे पहले से ही CABIN बने हुए है और 1ST FLOOR पर भी CABIN लकडी के बने हुए है जिसमे पहले BOYS PG चलाता था आज दिनांक 26 दिसम्बर को मेरे लडके प्रवीन ने MOBILE से समय करीब 9 बजे सुबह मुझे सुचना दी कि IST FLOOR पर CABIN न० 4 में एक औरत उम्र 30-35 साल मृत अवस्था मे फर्श पर पडी हुई है जो सुचना पाकर मै दुकान पर पहुचा और मैने अपने लडके से पुछताछ की जिसने बतलाया की कि कल दिनांक 25 दिसम्बर को समय करीब 7 बजे सायं एक व्यक्ति व एक औरत आए थे और उस व्यक्ति ने 200 रू देकर बैठने के लिए CABIN लिया था, जो करीब आधा घंटा बाद वह व्यक्ति जिसने पीली जैकेट पहनी थी उतर कर आया और बाहर चला गया मैने समझा कि वह औरत भी लडके के बाद उतरकर साथ-2 चली गई होगी जो मैने करीब 8 बजे दुकान बंद की और घर चला गया था और आज रोजाना को तरह समय करीब 8 बजे सुबह खोली और IST FLOOR पर सफाई करने गया तो CABIN नं 4 में वही औरत जो लडके/व्यक्ति के साथ आई थी मृत अवस्था मे फर्श पर पडी हुई थी। इस घटना का भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना सेक्टर 27 सोनीपत में अभियोग दर्ज किया गया था।

          थाना सेक्टर 27 सोनीपत में नियुक्त SI देवेंदर ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियो की खोजबिन करते हुए घटना में संलिप्त एक आरोपी रवि पुत्र इकबाल निवासी सदरपुर जिला करनाल को गिरफ्तार किया है। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National