Panipat News: वकीलों के चेंबर में चली गोली, स्टेशनरी संचालिका सपना के पैर में लगे छर्रे, पुलिस .......

  1. Home
  2. HARYANA
  3. PANIPAT

Panipat News: वकीलों के चेंबर में चली गोली, स्टेशनरी संचालिका सपना के पैर में लगे छर्रे, पुलिस .......

Panipat News: वकीलों के चेंबर में चली गोली, स्टेशनरी संचालिका सपना के पैर में लगे छर्रे, पुलिस .......


(K9 Media) 

मुंशी शिव कुमार ने बताया कि उनके चेंबर की साइड में सपना स्टेशनरी है। गोली चलने से सपना के पैर में छर्रे लगे है। इलाज के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज में जुट गई है।

पानीपत लॉयर्स चैंबर्स में सुबह 11 बजे दूसरे फ्लोर पर चेंबर नंबर 267 के बाहर अज्ञात आरोपी ने गोली चला दी। गोली के छर्रे चेंबर के पास में बैठी स्टेशनरी संचालिका सपना के पैर में लगे। वही चेंबर का शीशा भी टूट गया। आरोपी गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गया। स्थानीय वकीलों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही डीएसपी, सीआईए और शहर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई में जुट गए। वहीं दूसरी तरफ घायल महिला को सामान्य अस्पताल ले जाया गया है।

एडवोकेट गिरधारी लाल गोयल ने बताया कि उसका चैंबर दूसरे फ्लोर पर 267 नंबर का है। सुबह सुबह करीब 11 बजे चेंबर में बैठा हुआ था, उसके साथ एडवोकेट याशिका और मुंशी शिवकुमार भी थे, इसी बीच गोली चलने की आवाज सुनाई दी और दरवाजे का शीशा टूट कर चेंबर के अंदर आ गिरा। जिसके तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 10 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक वह चेंबर के अंदर ही बैठे रहे पुलिस के आने पर वह चेंबर से बाहर निकले तो देखा कि उनके चेंबर के बाहर फर्श पर एक खोल पड़ा था और फर्श में छेद था।

स्टेशनरी संचालिका के पैर में लगे छर्रे
मुंशी शिव कुमार ने बताया कि उनके चेंबर की साइड में सपना स्टेशनरी है। गोली चलने से सपना के पैर में छर्रे लगे है। इलाज के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज में जुट गई है।

वकीलों के मन में डर का माहौल
गोली चलने के बाद से जहां एक ओर वकीलों के मन में डर का माहौल है, वहीं वकीलों की प्रशासन और पुलिस से खासतौर से मांग है कि इस बारे में जांच की जाए कि आखिर हथियार कोर्ट परिसर में क्यों लाया गया। मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।

वारदात से पहले चेंबर के आगे से निकली थी पुलिस
वकील ने बताया कि वारदात से पहले दो पुलिस के जवान एक मुजरिम को लेकर उनके चेंबर के आगे से निकले थे, आरोपी किस मंशा से आया था, उन्हें इस बारे में नहीं पता है। वहीं सीआईए की टीम आरोपी की धरपकड़ में जुट गई है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National