पानीपत: पांच वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले 74 वर्षीय पड़ोसी बुजुर्ग को 20 साल ......

  1. Home
  2. HARYANA
  3. PANIPAT

पानीपत: पांच वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले 74 वर्षीय पड़ोसी बुजुर्ग को 20 साल ......

पानीपत: पांच वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले 74 वर्षीय पड़ोसी बुजुर्ग को 20 साल ......


(K9 Media) 

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुखप्रीत सिंह की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फैसला सुनाया है। वहीं दोषी पर 70 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना न भरने पर दोषी को तीन साल अधिक सजा भुगतनी होगी। हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा थानाक्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम के साथ छेड़छाड़ करने वाले 74 वर्षीय दयाचंद उर्फ दयाराम को अदालत ने दोषी करार देते हुए 20 साल की सजा सुनाई है। यह फैसला बृहस्पतिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुखप्रीत सिंह की अदालत ने सुनाया। दोषी पर 70 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर दोषी को तीन साल अधिक सजा भुगतनी होगी।

समालखा थाने की पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया था कि उनके तीन बच्चे हैं। उनमें एक बेटा और दो बेटियां हैं। पांच वर्ष की बड़ी बेटी घर के पास खेल रही थी। उसकी मां घर के बाहर बर्तन साफ कर रही थी। चीखने की आवाज सुनकर वह अंदर पहुंची तो देखा कि दयाचंद अर्धनग्न अवस्था में खड़ा था, जबकि उसकी बेटी नीचे पड़ी थी और चिल्ला रही थी।

बच्ची के पिता ने आरोप लगाया कि दयाचंद ने बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। समालखा थाने की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। बच्ची की मां के भी बयान दर्ज किए गए। मां ने बच्ची से दुष्कर्म न होने की बात कहकर मेडिकल कराने से इंकार कर दिया था। मां ने कहा कि आरोपी ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की है।

दोषी ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि 13 जुलाई 2019 की शाम उसने शराब पी थी। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसकी मां बर्तन धो रही थी। वह बच्ची का हाथ पकड़कर उनके घर में एक खाली कमरे में ले गया था। बच्ची के शोर मचाने पर उसकी मां आई तो वह भाग गया था।

Around The Web

Uttar Pradesh

National