Panipat: शुरू हुई जीरी की खरीद, समालखा मंडी में आढ़तियों की हड़ताल खत्म ...

  1. Home
  2. HARYANA
  3. PANIPAT

Panipat: शुरू हुई जीरी की खरीद, समालखा मंडी में आढ़तियों की हड़ताल खत्म ...

Panipat: शुरू हुई जीरी की खरीद, समालखा मंडी में आढ़तियों की हड़ताल खत्म ...


(K9 Media) समालखा। हरियाणा अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन की पिछले एक सप्ताह से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल से इतर समालखा अनाज मंडी के आढ़तियों ने रविवार की शाम जीरी की खरीद शुरू कर दी। हालांकि समालखा मंडी प्रधान बलजीत सिंह हड़ताल खोलने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन किसानों एवं आढ़तियों के दबाव यह फैसला लिया गया। उल्लेखनीय है कि हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के आह्वान पर विगत 19 सितंबर से प्रदेश की सभी 123 मंडियों में आढ़तियों की हड़ताल चल रही है।


समालखा अनाज मंडी में भी आढ़तियों की हड़ताल जारी थी, जिससे किसान काफी परेशान थे। आसपास के किसान पिछले एक सप्ताह से मंडी में अपनी फसल लेकर पड़े थे और ज्यादातर किसानों ने नरेला मंडी में अपनी जान ले जानी शुरू कर दी थी। किसानों की परेशानी को देखते हुए समालखा मंडी के कुछ आढ़तियों ने रविवार की सुबह जीरी की खरीद शुरू कर दी, लेकिन जैसे ही अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बलजीत सिंह को पता चला तो वह मौके पर पहुंचे और खरीद बंद करवाई। बाद में शाम को सभी आढ़तियों ने मिलकर प्रधान बलजीत सिंह की दुकान पर संयुक्त बैठक की। जहां किसान भी पहुंच गए। बैठक के बाद प्रधान को हड़ताल खोलने का फैसला करना पड़ा। शाम करीब 5:00 बजे समालखा की अनाज मंडी में जीरे की खरीद शुरू हो गई। प्रधान बलजीत सिंह ने अपनी विवशता जाहिर करते हुए हड़ताल खोलने का ठीकरा उप प्रधान सुरेंद्र सिंह पर फोड़ा है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National