पानीपत : हत्या के आरोप की पुष्टि करने के लिए पुलिस ने कब्र से निकलवाया महिला का शव

  1. Home
  2. HARYANA
  3. PANIPAT

पानीपत : हत्या के आरोप की पुष्टि करने के लिए पुलिस ने कब्र से निकलवाया महिला का शव

panipat


हरियाणा में पानीपत के पलड़ी गांव में आग में झुलसने से मृत महिला के शव को कब्र से बाहर निकाला गया है। थाना इसराना पुलिस बेटी की हत्या के आरोपों के आधार पर इसमें आगामी जांच करेगी। महिला के शव का जिला नागरिक अस्पताल में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
थाना इसराना पुलिस के प्रभारी विनोद कुमार बुधवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार इसराना अस्तित्व पाराशर की अगुवाई में पुलिस बल के साथ पलड़ी गांव पहुंचे। यहां गांव के मौजिज लोगों की देखरेख में पूरे मामले की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई और शव को कब्र से बाहर निकाला। पुलिस ने इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भेज दिया।
महिला सलामती (65) की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने के बाद उनकी मौत हो गई थी। परिजनों ने उनके शव को कब्र में दबा दिया था। महिला की बेटी बिनोद ने थाना इसराना पुलिस को शिकायत देकर उसकी मां की हत्या करने के आरोप लगाए। उनका आरोप है कि हादसे स्थल पर खून के धब्बे हैं। इससे हत्या प्रतीत होती है।
बिनोद ने शिकायत में बताया कि की शादी डिकाडला गांव में हो रखी है और हाल में समालखा रहती है। उसकी मां सलामती पलड़ी गांव में घर पर अकेली रहती थी। दो दिसंबर को सुबह सात बजे उसके चाचा के लड़के फिरोज का फोन आया था। उसने बताया कि सलामती की मौत हो गई है। वह समालखा से पलड़ी गांव अपने लड़के को साथ लेकर पहुंची। उसको मकान के कमरे में आग लगी मिली। उसकी मां का आधा शरीर जला हुआ था। यहां काफी खून जमीन पर बिखरा पड़ा था और खून के धब्बे साथ लगते बेड पर लगे हुए थे।
उसकी मां के कानों की बाली, मोबाइल व पैसों का पर्स नहीं था। उसको शक है कि बाली और मोबाइल रख दिया होगा। उसको भी उस समय आशंका हुई कि उसकी मां बीड़ी पीती थी शायद हार्ड अटैक की शिकायत होकर जमीन पर गिर गई होगी और बीड़ी कपड़ों में गिर गई होगी। इन सबके चलते शव को दफना दिया था। उसने अगले दिन घर की तलाशी ली तो बाली, मोबाइल व पैसे कही पर नहीं मिले। उन्होंने अपनी मां के नंबर पर फोन किया तो घंटी बज रही है, लेकिन कोई फोन नहीं उठा रहा है। उसने आरोप लगाया कि उसकी मां को सिर में डंडा या रॉड से चोट मारकर बिस्तर में आग लगाई गई।

 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National